वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शनि की जयंती पर खूब तपाया सूरज ने, पारा पहुंचा 44 पर -

शनि की जयंती पर खूब तपाया सूरज ने, पारा पहुंचा 44 पर

1 min read

🔲 गर्मी का सर्वाधिक तापमान दर्ज

🔲 गर्मी का बाजार पर असर

हरमुद्दा
रतलाम, 22 मई। शुक्रवार को शनि जयंती के अवसर पर सूरज ने शहरवासियों को खूब तपाया और पारा। 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज गर्मी के चलते सड़कों पर आवागमन काफी प्रभावित रहा। दिनभर गर्म हवा चलने से लू का माहौल रहा।
लॉक डाउन के चलते घरों में कैद रहने वाले लोगों को इस बार गर्मी का असर कम ही नजर आया। पता ही नहीं चला कि गर्मी की सीजन चल रही है। लेकिन जब बाहर निकलने लगे हैं तो तेज धूप सताने लगी है। शुरू से गर्मी में निकलते तो इतना परेशान नहीं होते। लेकिन एका-एक 43 से 44 डिग्री सेल्सियस में निकलने में आमजन काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं हालांकि गर्मी से बचने के सभी उपाय कर रहे हैं। जेब में प्याज रखते हुए मुंह बांधकर चल रहे हैं। तेज गर्मी का असर बाजार पर भी नजर आ रहा है। आवाजाही काफी कम है।

सर्वाधिक तापमान शुक्रवार को दर्ज

शुक्रवार को अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि 20 मई की तुलना में .09 डिग्री कम है। उल्लेखनीय है कि 20 मई को अधिकतम तापमान 43. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जयंती नहीं मनाने का मलाल

वैसे भी त्यौहार पर कोरोना का असर तो है ही। बेटे शनि की जयंती पर पिता रवि ने भी खूब तपाया। आमजन भगवान की जयंती नहीं मना पाए। इसका तो मलाल रहा ही, लेकिन शिखर दर्शन करने भी नहीं जा सके। शाम को तो कर्फ्यू शुरू होने के कारण बाहर जाने की मनाही है। जबकि शनि जयंती के उत्सव पर मंदिरों में शाम को ही दर्शन आरती पहुंचते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *