वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बा राव की मनाई पुण्यतिथि -

कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बा राव की मनाई पुण्यतिथि

हरमुद्दा

रतलाम, 26 अगस्त।कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर नारायण सुब्बा राव जी हार्डीकर की पुण्यतिथि आज शहर कांग्रेस सेवादल एवं यंग ब्रिगेड द्वारा संयुक्त रूप से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से किया गया। स्वर्गीय हार्डीकर की तस्वीर पर माल्यार्पण मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रमोद गुगालिया, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मध्य प्रदेश सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास, पूर्व सेवादल अध्यक्ष राजीव रावत, विनोद मिश्रा मामा, एवं शैलेंद्र सिंह अठाना ने किया। अतिथि परिचय शहर सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा ने दिया। स्वागत भाषण यंग ब्रिगेड अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने दिया

सेवादल कांग्रेस का सच्चा मैदानी मोर्चा संगठन : कटारिया

शहर अध्यक्ष श्री कटारिया ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का सच्चा मैदानी मोर्चा संगठन है। कार्यकर्ताओं के सम्मान की पूरी रक्षा की जाएगी एवं आने वाले चुनाव में सेवा दल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। गुगालिया ने सेवादल को कांग्रेस की रीड की हड्डी बताते हुए सेवादल कार्यकर्ताओं की सेवा और त्याग की प्रशंसा की। राजीव रावत एवं शैलेंद्र सिंह अठाना ने भी संबोधित किया।

IMG_20200826_171030

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। पुराने सेवादल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

IMG_20200826_170950

सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा व सेवादल यंग ब्रिगेड के धर्मेंद्र शर्मा ने शीघ्र वार्ड स्तर पर रजनीकांत व्यास के मार्गदर्शन में गठन की घोषणा की।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश पुरोहित, जगदीश अकोदिया, रघुवीर शर्मा, रवि वर्मा, अमर सिंह, रणजीत सिंह चंद्रवंशी, शांतिलाल छपरी, बद्रीलाल राठौड़, धर्मेंद्र राठौड़, दीपेश व्यास, ईश्वर गामड़, राजू डोडिया, महमूद कादरी आदि उपस्थित थे। संचालन श्री व्यास ने किया। आभार रवि वर्मा ने माना।

फोटो : मुकेश जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *