वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे राजनीति के अलावा सामाजिक, धार्मिक, खेल, कला जगत के क्षेत्र में सक्रिय रहे विष्णु त्रिपाठी -

राजनीति के अलावा सामाजिक, धार्मिक, खेल, कला जगत के क्षेत्र में सक्रिय रहे विष्णु त्रिपाठी

🔲 हरमुद्दा के लिए जयेश राठौर

शहर की राजनीति में 45 वर्षों तक सक्रिय रहे भाजपा के नेता विष्णु त्रिपाठी राजनीति के अलावा सामाजिक, धार्मिक, खेल एवं कला जगत के क्षेत्र में सक्रिय रहे। शहर की विभिन्न संस्थाओं में पदों पर आसीन रहते हुए मार्गदर्शन दिया और संस्थाओं को आगे बढ़ाया। शहर का विकास हो या फिर संस्थानों का, उनका सहयोग करने के लिए तत्पर रहते थे। सरल, सहज, मिलनसार, व्यक्तित्व के धनी का चले जाना समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। रानी जी का मंदिर हो या फिर डालू मोदी बाजार चौराहा त्रिपाठी जी के बिना सब सुने सुने लगेंगे। आज तक उनके चेहरे पर शिकन नजर नहीं आई। हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा शहरवासियों की आंखों में तैरता रहेगा।

IMG_20200604_175526

 

सन 1975 में विद्यार्थी मोर्चा में कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत हिम्मत कोठारी के साथ प्रारम्भ की। वर्ष 1980 में विधि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। 1981 से 1990 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व जिला मंत्री के पद पर आसीन रहे।

IMG_20200905_143121

🔲 वर्ष 1990 से 1997 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रहते हुए सैकड़ों युवा को पार्टी से जोड़ा।

🔲 1999 में हुए नगर निगम चुनाव में वार्ड 47 से पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर नगर निगम रतलाम के निगम अध्यक्ष का दायित्व बखूभी निभाया।

🔲 वर्ष 2005 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष पद पर रहे।
वर्ष 2011 से 2013 रतलाम विकास प्राधिकरण के प्रथम अध्यक्ष बने और 5 से बड़ी आवासीय कॉलोनियां एवम योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया और आज सैकड़ो परिवार उन कॉलोनियों में स्वयं के निवास बना कर रह रहे है।

🔲 वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा जिला महामंत्री एवं 2018 से आज तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद़ पर रहते पार्टी हित में कार्य करते रहे।

🔲 श्री सिखववाल ब्राह्मण समाज देवस्थान न्यास ट्रस्टी के रूप में 25 वर्षो से कार्यरत थे।

🔲 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सनातन सोशल ग्रुप के संरक्षक रहे।

🔲 श्री गढ़ केलाश सेवा समिति के संरक्षक।

🔲 श्री योगेन्द्र सागरजी महाराज शीतल तिर्थ के ट्रस्टी।

🔲 कला अभिनय मंच, विद्यार्थी मोर्चा, प्रयास संस्था, यंग फेन्डस क्लब के मार्गदर्शक।

🔲 स्वर्गीय विष्णु त्रिपाठी का जन्म 12 दिसम्बर 1958 में हुआ था। देहावसान 5 सितम्बर 2020 को हुआ।

🔲 जयेश राठौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *