वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शहीद साथियों की शहादत से प्रेरणा लेकर अपने कर्त्तव्यों का करें पालन : राज्यपाल -

शहीद साथियों की शहादत से प्रेरणा लेकर अपने कर्त्तव्यों का करें पालन : राज्यपाल

1 min read

🔲 राज्यपाल ने शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि

हरमुद्दा
भोपाल, 21 अक्टूबर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि अपने अमर शहीद साथियों की शहादत से प्रेरणा लेकर अपने कर्त्तव्यों का पालन करें। पुलिस समाज का अभिन्न अंग है। उसकी सक्रिय भागीदारी के साथ ही विकास की सोच फलीभूत हो सकती है। समाज में शांति सद्भाव और भाई-चारे के वातावरण को मजबूत रखने से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्व एवं राष्ट्र द्रोही ताकतों का पूरी कठोरता के साथ दमन करें। यह भी सुनिश्चित करें कि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। कभी किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं हो।

राज्यपाल बुधवार को लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

IMG_20201021_165745

उन्होंने देश और प्रदेश के सभी शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन और संपूर्ण प्रशासन उनके साथ है।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा भी मौजूद थे।

देश की अंखडता को चिरस्मरणीय बनाने का दिन : जौहरी

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस देश की अंखडता को चिरस्मरणीय बनाने का दिन है। उन्होंने शहीदो के बलिदान को नमन करते हुए बताया कि पुलिस शहीद दिवस लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में 16 हजार फीट की ऊँचाई पर 21 अक्टूबर 1959 को केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के 10 जवान चीनी सेना के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उन्ही की स्मृति में देश की समस्त पुलिस इकाईयों द्वारा प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हमारे प्रदेश पुलिस के सात जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *