वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे चार माह पहले हुई शादी : आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी -

चार माह पहले हुई शादी : आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी

1 min read

🔲 मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

🔲 बीएएमएस करने के बाद एमडी कर चुकी

🔲 पति है एमबीबीएस डॉक्टर

हरमुद्दा
भोपाल, 21 नवंबर। चार माह पहले शादी के बंधन में बंधने वाली महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पिपलानी के डी 2 ए सेक्टर में रहने वाली 30 वर्षीय डॉ.सारिता सिंह ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिपलानी थाने के एएसआई आरआर बघेल के अनुसार डॉ. सारिता सिंह रातीबड़ स्थित एक आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में डाक्टर थी। वह बीएएमएस करने के बाद एमडी कर चुकी थी। उनके पति दिलीप पटेल एमबीबीएस हैं, लेकिन फिलहाल घर पर ही मरीज देखते हैं।

सास ससुर और पति नहीं थे उस समय घर पर

शुक्रवार शाम को सारिता के सास- ससुर दोनों शाम की सैर पर गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। जब सास- ससुर घर लौटे तो वह फंदे पर लटकी मिली। सास – ससुर ने सरिता को फांसी से उतारकर पास के अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सरिता के पति घटना के समय बाहर गए हुए थे। अस्पताल की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली। शव का हमीदिया अस्पताल में शनिवार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पीएम कराया गया है। सरिता की चार माह पहले ही शादी हुई थी।

बेटी को करते थे प्रताड़ित

एएसआई आरआर बघेल ने बताया कि सरिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष शादी के बाद से उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इस प्रताड़ना रकम की मांग भी की जाती थी। परिजनों के नियमानुसार बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतका नवविवाहिता होने के कारण पूरे मामले की जांच सीएसपी गोविंदपुरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *