वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मोदी कैबिनेट का विस्तार : सभी की नजर उन नए चेहरों पर है, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में मिलेगा स्थान -

मोदी कैबिनेट का विस्तार : सभी की नजर उन नए चेहरों पर है, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में मिलेगा स्थान

1 min read

🔲 निवास पर प्रधानमंत्री की भावी मंत्रियों से मुलाकात

हरमुद्दा
नई दिल्ली, 7 जुलाई। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम 6 बजे होने जा रहा है। 43 नेता केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगे। सभी की नजर उन नए चेहरों पर है, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। ताजा खबर यह है कि कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने निवास पर भावी मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।

इस सिलसिले में पीएम आवास पहुंचने वालों में शामिल हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, नारायण राणे, प्रीतम मुंडे, मीनाक्षी लेखी, भूपेंद्र यादव, सुनीता दुग्गल, शोभा तरांजले, कपिल पाटिल, अनुप्रिया पटेल। इसमें पशुपति पारस भी शामिल हैं, यानी उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

20 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

सरकार में शिक्षित और युवा सदस्यों को मौका दिया जाएगा। इसी क्रम में सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा यूपी और बिहार का हो सकता है। जदयू की मोकी कैबिनेट में एंट्री तय मानी जा रही है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आज के विस्तार के बाद मोदी मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। अभी 28 पद सरकार में मंत्रियों के खाली हैं।

इनका तो मंत्री बनना लगभग तय

सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय है। यूपी से 4 और बिहार से 3 मंत्री बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सहयोगी अपना दल से अनुप्रिया पटेल के साथ-साथ भाजपा के कोटे से वरुण गांधी को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा के कोटे से भी संभवतः सुशील मोदी मंत्री बनाए जा सकते हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय है। कर्नाटक में भी 2023 में चुनाव हैं। वहां से किसी सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। बंगाल से पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष को सरकार में लाया जा सकता है या उत्तर बंगाल से पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। लद्दाख से युवा सांसद जामयांग नामग्याल को भी केंद्र सरकार में लाने की संभावना है।

टीम मोदी के संभावित नए चेहरे

🔲 ज्योतिरादित्य सिंधिया

🔲 सर्वानंद सोनेवाल

🔲 पशुपति पारस

🔲 नारायण राणे

🔲 भूपेंद्र यादव

🔲 अनुप्रिया पटेल

🔲 कपिल पाटिल

🔲 मीनाक्षी लेखी

🔲 राहुल कसावा

🔲 अश्विनी वैष्णव

🔲 शांतनु ठाकुर

🔲 विनोद सोनकर

🔲 पंकज चौधरी

🔲 आरसीपी सिंह (JDU)

🔲 दिलेश्वर कामत (JDU)

🔲 चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)

🔲 रामनाथ ठाकुर (JDU)

🔲 राजकुमार रंजन

🔲 बी एल वर्मा

🔲 अजय मिश्रा

🔲 हिना गावित

🔲 शोभा करंदलाजे

🔲 अजय भट्ट

🔲 प्रीतम मुंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *