वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे श्रद्धांजलि : आयुर्वेद महासम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉक्टर जोशी का निधन, दर्शन के पश्चात पार्थिव शरीर सुपुर्द किया जाएगा मेडिकल कॉलेज को -

श्रद्धांजलि : आयुर्वेद महासम्मेलन के उपाध्यक्ष डॉक्टर जोशी का निधन, दर्शन के पश्चात पार्थिव शरीर सुपुर्द किया जाएगा मेडिकल कॉलेज को

⚫ लोक कल्याण के लिए कर दिया था देह का दान मेडिकल कॉलेज को

हरमुद्दा
रतलाम, 23 फरवरी। आयुर्वेद महा सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश जोशी का 23 फरवरी को  रात्रि 8 बजे देवलोक गमन हो गया है। लोक कल्याण के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम को अपनी देह को दान कर दिया गया था। दर्शन के पश्चात पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज सुपुर्द किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वैद्य जोशी वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी के बड़े भाई, श्रीमती शीतल निलेश शुक्ला के पिताजी, संजय जोशी मुंबई के काका साहब, नितेश जोशी बड़नगर, अभिजीत जोशी, इशान जोशी के ताऊजी एवं निलेश शुक्ला के श्वसुर डॉक्टर जोशी ने लोक कल्याण के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम को अपनी देह का दान कर दिया था।

दर्शन और पुष्पांजलि के लिए रखी जाएगी पार्थिव देह सुबह 2 घंटे

डॉक्टर जोशी के अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह को उनके  निवास स्थान 18, चक्की वाली गली, पूर्णेश्वर महादेव, रतलाम पर 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रखा जाएगा। इसके पश्चात उनकी देह को उनकी इच्छानुसार उनके परिजनों एवं स्वजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज रतलाम के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *