वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धर्म संस्कृति अध्यात्म : सामाजिक समरसता के तहत श्री राम मंदिर पर हुई आधी रात को महाआरती, समर्पण का किया आह्वान -

धर्म संस्कृति अध्यात्म : सामाजिक समरसता के तहत श्री राम मंदिर पर हुई आधी रात को महाआरती, समर्पण का किया आह्वान

🔲 मंदिर निर्माण के लिए अपना अधिक से अधिक करें समर्पण

🔲 रतलाम जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका ने कहा

हरमुद्दा
रतलाम, 8 जनवरी। गुरुवार क्ध्ध रात को चाँदनी चौक बस्ती में सामाजिक समरसता आयोजन के तहत श्री राम मंदिर पर महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती के बाद रतलाम जिला संघ चालक सुरेंद्र सुरेका का प्रेरक बौद्धिक हुआ।

IMG_20210108_074558

चांदनी चौक बस्ती निधि संग्रह संयोजक सत्यदीप भट्ट ने हरमुद्दा को बताया कि हिन्दू समाज को सम्बोधित करते हुए श्री सुरेका ने कहा कि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में प्रत्येक हिन्दू परिवार तक अपने कार्यकर्ताओं को पहुंचाकर अंश दान प्राप्त करना है। हिन्दू परिवारों को भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से अधिक से अधिक राशि समर्पण करने का आह्वान किया। हम ही वह पीढ़ी है जिसने श्री राम जन्मभूमि को मुक्त होते देखा है और भव्य मंदिर का निर्माण भी देखेंगे। अतः हमारे जीवन में आए इन क्षणों को हमे व्यर्थ नहीं जाने देना है। मंदिर निर्माण के लिए अपना अधिक से अधिक समर्पण करना है।

भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत

चांदनी चौक बस्ती निधि संग्रह संयोजक सत्यदीप भट्ट ने भगवा दुपट्टा पहनाकर श्री सुरेका का स्वागत किया। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट ने भी सम्बोधित किया।

यह थे मौजूद

IMG_20210108_075926

आयोजन में लोकेश अरोरा, बद्रीलाल परिहार, धर्मेंद्र राका, अजय सोनी, प्रेम सोनी, मोहित सोनी, विशाल शर्मा, शैलेन्द्र सुरेका, धीरज व्यास, नंदू पवार, विजय बैरागी, अंकित कटारिया, तुषार भट्ट, दर्शन मोयल, सतीश सोनी सहित गणमान्यजन उपस्तिथ थे। संचालन बस्ती पालक कीर्ति बड़जात्या ने किया।। बस्ती प्रभारी मोहित कसेरा ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *