सेवा का सम्मान : कोरोना काल में प्रभावितों की सेवा करने वाले योद्धाओं का किया नईदुनिया ने सम्मान

⚫ कोरोना योद्धाओं ने अपनी चिंता नहीं की, दूसरों की सेवा में स्वयं को किया समर्पित : मंत्री सकलेचा

⚫ कोविड के दौरान लोगों में सहकार की बढ़ी भावना : विधायक काश्यप

हरमुद्दा
रतलाम 08 अप्रैल। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना वायरस से प्रभावित की सेवा में तन, मन, धन से तल्लीन रहने वालों का शुक्रवार को सम्मान किया गया। नईदुनिया के बैनर तले बरवड रोड स्थित अमृत गार्डन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा थे। शहर विधायक चेतन्य काश्यप विशिष्ट अतिथि रहे।

अतिथियों के हाथों समाजसेवी गोविंद काकानी, सुभाष जैन, संजय व्यास, प्रीतम सिंह सोढ़ी, मोहन मुरलीवाला, पदम सिंह ठाकुर, महेंद्र गादिया, डॉ. स्मिता शर्मा, आदित्य डागा, अश्विन शर्मा, मनोज झालानी, अर्चित डागा, सुरेंद्र सुरेका, गौरव अजमेरा, विजय कुमार सोनी, सलीम आरिफ, आशीष गांधी, अमित पिरोदिया, राजेश बोरदिया, विनोद मूणत, अमन माहेश्वरी, जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, उपायुक्त विकास सोलंकी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. जितेंद्र दीक्षित, डॉ. स्मिता शर्मा, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री मोहम्मद हनीफ शेख, नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल आदि शामिल है। आयोजन में मौजूद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी अभिषेक तिवारी, उद्योगपति प्रवीण कटारिया, सुयश कटारिया द्वारा कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। नईदुनिया के इनपुट हेड जितेंद्र व्यास, ब्यूरो चीफ नरेंद्र जोशी उपस्थित रहे। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

आपात स्थिति में समाज का सहयोग जरूरी

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री सकलेचा

समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक लोगों ने ऐसे समय जब कोरोना संक्रमण सदी का सबसे बडा डिजास्टर था, तब अपनी चिंता न करते हुए दूसरों की सेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया। आपात स्थिति में समाज का सहयोग जरूरी है। सरकार ने बहुत कम समय में व्यवस्थित रूप से जो वैक्सिनेशन किया वह बड़ी बात है। यह सब नेतृत्व क्षमता व उनके साथ काम करने वाली संस्थाओं का प्रतिफल है। सरकार, समाज, जनप्रतिनिधि व प्रशासन के समन्वय से काम होते हैं। नईदुनिया ने कोविड में कार्य करने वालों का सम्मान कर बेहतर कार्य किया है।

ओमप्रकाश सखलेचा, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, मध्यप्रदेश शासन

संबोधित करते हुए विधायक काश्यप

संकट के दौर में भी अच्छा काम करता है समाज को जागरूक

कोविड के दौरान लोगों में सहकार की भावना बढ़ी है। कोविड के संघर्ष में जो लोग लड़े, उनका सम्मान नईदुनिया ने किया और इसमें व्यावसायिकता को नहीं रखा। ऐसे समारोह कम होते हैं, जो समाज की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखाया है। संकट के दौर में भी अच्छा काम नेतृत्व क्षमता की जागरुकता का परिणाम है। सेवा को सम्मान मिलने से प्रेरणा मिलती है।

चेतन्य काश्यप, शहर विधायक, रतलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *