वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक गतिविधियों में देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण संगठन -

शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक गतिविधियों में देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण संगठन

  विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव पंकज जोशी ने कहा

⚫ विप्र फाउंडेशन के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष का किया स्वागत सम्मान

⚫ परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

हरमुद्दा
रतलाम, 3 अप्रैल। फाउंडेशन राष्ट्रीयव्यापी संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक गतिविधियों में देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण संगठन है, जिसकी देशभर में शाखाएं है,जो विगत 15 वर्षों से ब्राह्मणों को संगठित करने के लिए प्रयत्नशील है। परशुराम कुण्ड की यात्रा भी देशभर में निकाली गई। तत्पश्चात राजस्थान में विप्र फाउंडेशन की मांग पर राजस्थान सरकार ने विप्र कल्याण बोर्ड  की स्थापना भी की है, जिसका बजट 100 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार अन्य राज्य सरकारों ने भी विप्र फाउंडेशन के आग्रह पर कई योजनाएं प्रारंभ की है।

नव मनोनीत जिला अध्यक्ष के सम्मान समारोह में मौजूद मित्र मंडल

यह विचार विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव पंकज जोशी ने व्यक्त किए। श्री जोशी की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के स्वागत सम्मान समारोह हुआ। मंच पर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, नवीन व्यास, प्रसिद्ध अभिभाषक अदिति दवेसर मौजूद थी। राष्ट्रीय सचिव जोशी ने विप्र फाउंडेशन की बैठक में श्री शर्मा को जिला कार्यसमिति बनाने का अधिकार भी दिया गया।

जिला अध्यक्ष का किया स्वागत

ब्राह्मण समाज की अखिल भारतीय संस्था विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बनने पर संजय शर्मा (मालिक) का विप्र फाउंडेशन जिला इकाई द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मंचासीन अतिथियों के बाद नव मनोनीत जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत मनोज शर्मा, वैभव व्यास, रवि शर्मा, जुगल पंड्या, राकेश मिश्रा, कमल तिवारी, राकेश व्यास, सुमित शर्मा, एडवोकेट राकेश शर्मा, मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, सिद्धार्थ पंड्या, गौरव त्रिपाठी, राजू सुरोलिया, जगदीश शर्मा, वैभव उपाध्याय, विवेक शर्मा, संजय पाण्डे, रोनक शर्मा, मनोज शर्मा, पं.राजेश शर्मा, पं. विजय शर्मा, कपिल व्यास, दिनेश दवे, सुनील जोशी, कमलेश जोशी, दिलीप शर्मा, विनय पंड्या, निलेश पटेल, सोनू यादव,कामेश्वर ने किया।

श्री परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा

जिसमें निर्णय लिया गया कि परशुराम जयंती पर विशाल चल समारोह निकाला जाएगा, जिसमें पुरूषों के साथ ही मातृशक्ति भी अधिक से अधिक संख्या में भाग ले इसका संकल्प लिया गया।ताकि ब्राह्मण समाज को संगठित कर उनके सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक,धार्मिक दृष्टि से उन्नत और समृद्धशाली बनाने के लिए समग्र प्रयास किए जा सके।

संरक्षक किए गए मनोनीत

श्री जोशी ने फाउंडेशन की जिला इकाई के लिए संरक्षक मंडल बनाने की घोषणा की, जिसमें पत्रकार शरद जोशी, एडवोकेट अदिति दवेसर, नवीन व्यास को शामिल किया गया है।

बुद्धिजीवी वर्ग उपेक्षा का शिकार

प्रसिद्ध अभिभाषक अदिति दवेसर संबोधित करते हुए
वरिष्ठ पत्रकार श्री जोशी विचार व्यक्त करते हुए

इस अवसर पर पत्रकार शरद जोशी, अदिति दवेसर, नवीन व्यास ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर देते हुए समाज का यह बुद्धिजीवी वर्ग आज उपेक्षा का शिकार है। जब तक हम संगठित नहीं होंगे तब तक हमारा सम्मान हमें वापस नहीं मिल पाएगा। ब्राह्मण ही एसा वर्ग है जिसने समाज के हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और कर रहा है।

विप्र फाउंडेशन को बनाएंगे संगठित और सुदृढ़

नव मनोनीत जिला अध्यक्ष श्री शर्मा संबोधित करते हुए

स्वागत सम्मान के प्रत्युत्तर में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग से विप्र फाउंडेशन को संगठित और सुदृढ़ बनाएंगे ताकि वह ब्राह्मण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे सके। इसी क्रम में परशुराम जयंती पर विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक साथी विप्र फाउंडेशन से जुडक़र ब्राह्मण समाज को संगठित और एकजुट करने के लिए सहयोग करें। इसका सदस्यता अभियान भी शीघ्र ही प्रारंभ किया जा रहा है। संचालन धर्मेन्द्र व्यास ने किया। आभार राजेश उपाध्याय ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *