खेल सरोकार : 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में श्री हिमाल गुसेन को कांस्य पदक

पश्चिम रेलवे को किया गौरवान्वित
डीआरएम ने किया सम्मानित
हरमुद्दा
रतलाम,02 अप्रैल। अहमदाबाद में 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के स्टोर विभाग में कार्यरत हिमाल गुसेन ने भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व किया।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में श्री गुसेन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता-2025 में कांस्य पदक प्राप्त कर रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे को भी गौरवान्वित किया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी शुभकामनाएं
मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने श्री गुसेन की इस उपलब्धि के लिए सम्मानित कर भविष्य में उत्कृष्ट पदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी एवं मुख्य कल्याण निरीक्षण(खेलकूद) हरीश चांदवानी उपस्थित रहे।