वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे विपत्ति में संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक का परिवार समस्त समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा -

विपत्ति में संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक का परिवार समस्त समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा

1 min read

🔲 घरों में हो रही संघ प्रार्थना

हरमुद्दा
रतलाम, 20 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने विचार, अपने संस्कार और अपने कार्य के लिए एक अनूठा संगठन है। समाज को संगठित करते हुए राष्ट्र पर आने वाली हर विपदा पर में सहयोग करने में सदैव अग्रणी यह संगठन वर्तमान लॉक डाउन में भी अपनी शाखा में होनी वाली नित्य राष्ट्र आराधना को आज एक साथ एक समय सम्पूर्ण देश मे कर रहा है। IMG_20200302_083501
जब सभी स्वयंसेवक अपनी अपनी बस्ती, अपने गाँव, नगर, मोहल्ले में अभावग्रस्त व्यक्तियों को भोजन, राशन, चिकित्सा पहुंचाने में व्यस्त हैं, तब भी अपनी शाखा को न भूलकर परिवार शाखा का कार्य भी कर रहा है। अपने-अपने घरों की छतों पर भी बड़े और बच्चे अभ्यास में तल्लीन हैं।

IMG_20200420_084046

सम्पूर्ण देश को और स्वयंसेवकों को एकजुटता का संदेश देने के लिए आज शाम 5.30 बजे जिले की 3000 हजार परिवार शाखा में एक साथ एक समय अपने अपने घर मे संघ की प्रार्थना सस्वर गाई गई।

IMG_20200420_081729

इसका संदेश स्पष्ट है अपनी जड़ों को सींचते हुए अपने संस्कारों से राष्ट्र पर आने वाली विपत्ति में संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक का परिवार समस्त समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *