रतलाम: जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से कोरोना के 13 नए मरीज मिले
1 min readहरमुद्दा
रतलाम, 31 जुलाई। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार रात 13 नए मामलों की पुष्टि हुई। पॉजिटिव मरीजों का उपचार मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया शुक्रवार रात 13 सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेडिकल कॉलेज रतलाम से प्राप्त रिपोर्ट में 12 पॉजिटिव, जिला चिकित्सालय ट्रूनॉट से प्राप्त रिपोर्ट में 1 पॉजिटिव मिले। इस प्रकार जिले में शुक्रवार को कुल 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम के दीनदयाल नगर के 30 वर्षीय पुरुष, हॉट रोड के 45 वर्षीय पुरुष, ग्रीन सिटी की 50 वर्षीय महिला, साईनाथ नगर धानासुता रोड की 38 वर्षीय महिला, नागर वास के 55 वर्षीय पुरुष, रत्नेश्वर रोड के 25 वर्षीय पुरुष, p&t कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला, आलोट की 20 वर्षीय युवती, 49 वर्षीय पुरुष, ताल के 47 वर्षीय पुरुष तथा 62 वर्षीय पुरुष बाजना टीचर कॉलोनी के 26 वर्षीय पुरुष तथा जावरा बड़ा मालीपुरा की 64 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव है।