वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे ज्ञान विज्ञान : कंप्यूटर के टिप्स एंड ट्रिक्स से डिजिटल काम को आसान बनाना सीखा छात्राओं ने -

ज्ञान विज्ञान : कंप्यूटर के टिप्स एंड ट्रिक्स से डिजिटल काम को आसान बनाना सीखा छात्राओं ने

1 min read

प्रांजल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पर विजिट किया नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने

घण्टों का काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से कुछ सेकंड्स में कैसे संभव

आईए के नुकसान और फायदे भी समझाएं

हरमुद्दा
रतलाम 7 अक्टूबर। शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कि छात्राओं ने को प्रांजल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पर विजिट किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जाना। वही कंप्यूटर के टिप्स एंड ट्रिक्स से डिजिटल काम को आसान बनाना सीखा।

संस्था की प्राचार्य ममता अग्रवाल एवं कंप्यूटर शिक्षक श्रीकांत स्कूल की कक्षा 9वी, 10वीं एवं 11वीं के कंप्यूटर स्ट्रीम की 44 छात्राओं को लेकर शहर के प्रांजल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी संस्था में पहुंचे। यहां पर छात्राओं ने AI, IT, Internet की महत्वता को जाना। आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान के बारे में समझा।

घण्टों का काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से कुछ सेकंड्स में कैसे संभव

संस्था के निदेशक डॉ. हिमांशु जोशी ने AI का वर्तमान समय में महत्व भी बताया। साथ विद्यार्थियों ने जाना की कई घंटो में होने वाले काम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से कुछ सेकंड्स में कैसे किया जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होने वाले फायदे और नुकसान को समझा। वहीं वेब टेक्नॉलोजी के बारे में जानकारी हासिल की।

बच्चों को बताई इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की महत्ता

संस्था की प्राचार्य अर्चना जोशी ने बच्चों को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की महत्ता के बारे में बताया। छात्राओं से चर्चा कर कम्प्यूटर के वर्क प्रोसेस को समझाया।

इन्होंने भी सिखाए कंप्यूटर के सबक

श्रेया कांठेड और जीनल दशोत्तर ने छात्राओं को कम्प्यूटर लैब में एम एस वर्ड और एक्सल को प्रेक्टिकल करवाया। संस्था की विद्यार्थी अंजलि देवड़ा ने नवीन कन्यशाला स्कूल की छात्राओं को एम एस वर्ड की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को जुड़ना चाहिए इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी

स्कूल प्राचार्य अग्रवाल ने छात्राओं को इंडस्ट्रीयल विजिट के फायदे बताए। श्रीमती अग्रवाल ने बच्चों को इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी से जुडने की बात कही। उन्होने बताया कि आज का युग कम्प्यूटर का युग है इसमें बच्चों को साथ लेकर चलना होगा नहीं तो भविष्य में ये पीछे रह जाएंगे।

यह थे मौजूद

इस दौरान संस्था प्रांजल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से पायल राठौर, जीनल दशोत्तर, श्रेया कांठेड़, विराट सिंह, स्कूल से प्राचार्य अग्रवाल एवं कम्प्यूटर शिक्षक श्रीकांत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed