वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उदयपुर और अमरावती जैसी घटना मध्यप्रदेश में होती तो हम इस प्रवृत्ति के लोगों को कर देते जमीदोंज : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष -

उदयपुर और अमरावती जैसी घटना मध्यप्रदेश में होती तो हम इस प्रवृत्ति के लोगों को कर देते जमीदोंज : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

1 min read

⚫ पत्रकारों के जवाब देने से कन्नी काटत चलते बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

⚫ भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन, पूर्व महापौर रही नदारद

⚫ पूर्व विधायक और पूर्व महापौर को नहीं दिया विमोचन के लिए संकल्प पत्र

हरमुद्दा
रतलाम, 6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। आज हमने यह सिद्ध कर दिया है कि विकासवाद इस देश में परिवारवाद पर हावी है। उन्होने कहा कि अमरावती और उदयपुर जैसी घटनाएं इस देश में तब तक होती रहेगी, जब-तक उनको पोषित करने वाले, संरक्षण देने वाले राजनैतिक लोग खडे़ है।

ये बात बुधवार को रतलाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा में कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। संकल्प पत्र का वाचन शहर विधायक चैतन्य कश्यप ने किया। खास बात यह भी रही कि संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पूर्व महापौर आशा मौर्य और पूर्व विधायक सैलाना संगीत चारेल भी मौजूद थी, लेकिन उन्हें विमोचन के लिए संकल्प पत्र नहीं दिया गया। हर बार की तरह पूर्व महापौर सुनीता यार्दे आयोजन से नदारत रही।

… और वे उठ कर चल दिए

प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा का कहना था कि रतलाम नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के जो प्रत्याशी है, अगर कोर्ट उसी दिन फैसला दे देती तो सजायाफ्ता हो जाते। पत्रकार वार्ता में श्री शर्मा पत्रकारों के जवाब देने से कन्नी काट गए और उठ कर चल दिए।

राहुल गांधी ने जो कहा वह बचपना

शर्मा ने कहा कि उदयपुर की घटना के बाद राहुल गांधी ने क्या कहा, ये बचपना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि तालिबानी प्रवृत्ति पर हम अंकुश लगाएंगे। राजस्थान और महाराष्ट्र में ही इस तरह की घटना क्यो हुई, महाराष्ट् में सरकार बदल गई तो घटना एक्सपोज हो गई। कांग्रेस ऐसी सोच और ऐसे ही लोगों को संरक्षण देती है। यदि इस तरह की घटना मध्यप्रदेश में होती तो हम ऐसे लोगों को जमींदोज कर देते।

यह थे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा मौर्य, पूर्व विधायक संगीत चारेल उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *