वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे बधाई देने में हो गई हत्या : पड़ोसी को देने गए थे बधाई, पुराने विवाद में हुआ झगड़ा, भाई को बचाने आए भाई की चाकू गोदकर कर दी हत्या -

बधाई देने में हो गई हत्या : पड़ोसी को देने गए थे बधाई, पुराने विवाद में हुआ झगड़ा, भाई को बचाने आए भाई की चाकू गोदकर कर दी हत्या

1 min read

⚫ दोनों परिवार है पड़ोसी

⚫ मृतक करता है केबल ऑपरेटर का काम

⚫ पुलिस ने किया कुछ आरोपियों को गिरफ्तार

हरमुद्दा
इंदौर, 25 अक्टूबर। दीपावली पूजन के पश्चात पड़ोसी के घर छोटा भाई बधाई देने पहुंचा था, तभी पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी मार पिटाई करने लगा। जानकारी मिलते ही बड़ा भाई भी पहुंचा। बीच-बचाव करने लगा। पड़ोसी ने उसे चाकू गोद दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई वहीं अन्य घायल परिजन का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मृतक जगवीर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी ग्वालटोली निवासी रणवीर अपने पड़ोसी महेश और अशोक के घर दीपोत्सव की बधाई देने गया। वहां पर पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ आरोपियों का परिवार भी एकत्र हो गया। जानकारी मिलते ही रणवीर का बड़ा भाई जगवीर भी पहुंचा। रणवीर के सिर पर वार किया तब वह बीच-बचाव कर रहा था, तभी उसके सीने में चाकू घोंप दिया।

रणवीर के परिजन भी पहुंचे पड़ोसी के यहां

जानकारी मिलते ही रणवीर के परिजन भी पहुंचे। मार पिटाई में महिला पुरुष घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा था। इसी दौरान जगवीर की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में भी हंगामा किया। तत्काल पुलिस ने वहां पर मामले को शांत करवाया। जगवीर केबल ऑपरेटिंग का काम करता है।

इनका चल रहा उपचार

इस घटना में रणवीर पिता गुलाबचंद, बलवीर पिता गुलाबचंद, यशवीर पिता बलवीर, राजवीर पिता बलवीर, प्राची पिता रणवीर, कशिश पिता रणवीर, ललिता पति अशोक और पंकज पुत्र कालूराम निवासी सभी बड़ी ग्वालटोली घायल हुए हैं। जबकि आरोपी पक्ष के परिवार के सदस्य बब्बू और एक अन्य को भी चोटें आई हैं।

कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में हत्या, बलवा सहित अन्य धाराओं में अशोक, महेश, बब्बू और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। अभी तक मनीष, अभय और अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने तीन से अधिक आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *