मुसीबत में छोड़कर भाग गया दोस्त : दोनों दोस्त कर रहे थे बात, भी आया आरोपी और देने लगा गालियां, मना किया तो निकाला चाकू, कर दिए कई बार
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221025_224123-1024x1303.jpg)
⚫ गाल से गले तक आए 12 से अधिक टांके
⚫ आपसी विवाद में हुआ चाकू से हमला
⚫ पुलिस ने किया हत्या करने की कोशिश का प्रकरण दर्ज
हरमुद्दा
ग्वालियर 25 अक्टूबर। दीपावली पूजन के पश्चात दो दोस्त मैदान में बैठ कर बात कर रहे थे। तभी आरोपी आया और वह दोस्त को गालियां देने लगा, जब उसने गाली देने से मना किया तो चाकू निकालकर मारपीट पर उतारू हुआ। चाकू देख दोस्त मैदान छोड़कर भाग गया। इस दरमियान दोस्त पर युवक ने चाकू से कई वार किए। आरोपी के चाकू से दोस्त के गाल से लेकर गले तक 12 से अधिक टांके आए। पुलिस ने हत्या करने की कोशिश करने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221025_224143-1024x730.jpg)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तानसेन नगर निवासी लोकेंद्र सिंह सिकरवार अपने दोस्त के साथ इंटक मैदान में बात कर रहा था, तभी वहां पर राकेश प्रजापत आया और लोकेंद्र को गालियां देने लगा। लोकेंद्र ने जब राकेश को गालियां देने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया और चाकू निकाल लिया। चाकू को देखते ही लोकेंद्र का दोस्त मैदान छोड़कर भाग गया। लोकेंद्र ने अकेले ही उस से सामना किया, लेकिन चाकू के कई बार उसके ऊपर आए। यहां तक कि गाल से लेकर गले तक इतना लंबा चीरा लगा निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कि 12 से अधिक टांके आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां से आरोपी फरार हो गया।
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221023-WA0250-655x1024.jpg)
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221023-WA0274-1.jpg)
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221023_134537-1.jpg)
पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
हजीरा पुलिस ने बताया कि लोकेंद्र और राकेश में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते राकेश ने उस पर चाकू से हमला किया। आरोपी के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।