वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दो वाहन में टक्कर : जोरदार टक्कर में दोनों वाहन चालक गंभीर घायल, एक को अस्पताल में किया मृत घोषित -

दो वाहन में टक्कर : जोरदार टक्कर में दोनों वाहन चालक गंभीर घायल, एक को अस्पताल में किया मृत घोषित

1 min read

⚫ गंभीर घायल को उपचार के लिए ले गए बड़ौदा

⚫ जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

हरमुद्दा
रतलाम, 4 नवंबर। शुक्रवार को दोपहर में लोडिंग वाहन और कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर एक वाहन चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा वाहन चालक जो गंभीर रूप से घायल हुआ उसे उपचार के लिए बड़ौदा ले गए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त कार
दुर्घटनाग्रस्त लोडिंग वाहन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर पलसोड़ा फांटे के पास विनोबा नगर निवासी आनंद पिता मनोहरलाल पाण्डेय (30) कार MP43za2159 से सैलाना से रतलाम की ओर आ रहा था, जबकि लोडिंग वाहन क्रमांक mp43Ll839 का चालक सलीम पिता शरीफ मेव (48) निवासी सुतारों का वास रतलाम से सैलाना की ओर जा रहा था। रतलाम से लगभग 6 किलोमीटर दूर पलसोडा के समीप दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। दोनों वाहन स्पीड में होने के कारण काफी क्षतिग्रस्त हुए।

आनंद की हुई मौत, सलीम को लेकर बड़ौदा

दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। लोडिंग वाहन चालक सलीम मेव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए बडौदा ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *