वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे खेल सरोकार : दिसंबर में होगा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का होगा प्रयास -

खेल सरोकार : दिसंबर में होगा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन, हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का होगा प्रयास

⚫ हॉकी रतलाम जिला संघ कार्यकारिणी में मनोनीत हुए पदाधिकारी 

⚫ डॉ. गोपाल मजावदिया अध्यक्ष

⚫ अभिषेक गुप्ता सचिव

हरमुद्दा
रतलाम 13 दिसंबर। हॉकी रतलाम जिला संघ नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में हॉकी रतलाम के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वानुमति से अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अभिषेक गुप्ता मनोनीत किए गए। जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान विशेष रूप से उपस्थित रही। नए अध्यक्ष ने कहा कि दिसंबर में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

हॉकी संघ के पदाधिकारियों के साथ नवीन कार्यकारिणी

हॉकी रतलाम संघ की वार्षिक बैठक मुकेश जैन, सचिव खेल चेतना मेला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हॉकी रतलाम के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वानुमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।  उपाध्यक्ष डी.पी. मालवीय, निलेश कण्डारे, मंगल वेद, उमेश लोद, सह सचिव भूपेश मेहता, ओमप्रकाश देवा, ममता सिंह, कोषाध्यक्ष कपिल छपरी, सरंक्षक मुकेश जैन, अनुज शर्मा, विजयसिंह चौहान, बलवन्त भाटी, हितेश पेमाल, वरिष्ठ कोच मुकेश राठौड़, सहायक कोच कृष्णगोपाल तिवारी, 15 कार्यकारिणी सदस्य का मनोनयन किया गया।

हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का होगा प्रयास

श्री जैन ने हॉकी रतलाम के संचालन में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डॉ. मजावदिया ने कहा कि माह दिसम्बर में जिला स्तर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। रतलाम में हॉकी का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाने का प्रयास करेंगे।

पूर्व सचिव का किया स्मरण

इस अवसर पर हॉकी रतलाम के पूर्व सचिव स्व. लक्ष्मण राठौर का भी स्मरण किया गया। संचालन खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज शर्मा ने किया। आभार सचिव अभिषेक गुप्ता ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *