वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे साइबर अपराधों से बचाव : तकनीकी माध्यमों से साइबर अपराधों की संख्या भी वृद्धि, बचाव की देंगे जानकारी -

साइबर अपराधों से बचाव : तकनीकी माध्यमों से साइबर अपराधों की संख्या भी वृद्धि, बचाव की देंगे जानकारी

1 min read

⚫  साइबर सुरक्षा जागरुकता सत्र का आयोजन 9 से 19 जनवरी तक

हरमुद्दा
रतलाम 06 जनवरी। वर्तमान में कार्यालयीन एवं व्यक्तिगत कार्यों के निष्पादन में इंटरनेट, कम्प्युटर व मोबाइल के प्रयोग में निरन्तर वृद्धि हो रही है। साथ ही इन तकनीकी माध्यमों से साइबर अपराधों की संख्या भी बढ रही है। इससे बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन 9 जनवरी से किया जाएगा।

साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालने के लिए शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए ई-दक्ष केन्द्र पर साइबर सुरक्षा जागरुकता सत्र का आयोजन 9 से 19 जनवरी तक किया जाएगा। जागरुकता सत्र में साइबर एक अपराध, साइबर अपराध के प्रकार एवं उदाहरण, वर्तमान में प्रचलित साइबर आतंक, साइबर सुरक्षा एवं सावधानियां, साइबर कानून के बारे में संक्षिप्त जानकारी, साइबर अपराध सम्बन्धी शिकायत दर्ज हेतु प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *