वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नौतपा में ठंडी हवा : ठंडी हवा ने नौतपा का तोड़ा गुरूर, रात का पारा लुढ़का 3 डिग्री तक -

नौतपा में ठंडी हवा : ठंडी हवा ने नौतपा का तोड़ा गुरूर, रात का पारा लुढ़का 3 डिग्री तक

दिन का पारा आया 40 के अंदर

⚫ दिन में राहत, रात को आराम

हरमुद्दा
रतलाम, 26 मई। वैसे तो नौतपा में सूरज की तेजी ज्यादा नजर आती है, लेकिन इस बार नौतपा की शुरुआत से ही सूरज का गुरूर ठंडी हवा ने ठीक कर दिया है। रात का पारा जहां एक ही दिन में 3 डिग्री तक लुढ़का है, वही दिन का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।

गुरुवार को नौतपा शुरू होने के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। नौतपा के पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था। नौतपा शुरू होने पर 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया वहीं दूसरे दिन 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान गुरुवार को 26.6 डिग्री सेल्सियस था जो कि शुक्रवार को 23.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। देर रात के बाद ठंडी हवा चलने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है। तापमान में गिरावट दर्ज होने से दिन में राहत मिली है, वहीं रात को आराम मिल रहा है। हालांकि हवा चलने से धूल उड़ रही है आमजन परेशान हैं लेकिन गर्म हवा से राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *