वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार :  "अभिमन्यु" चलाकर किया जा रहा लोगों को जागरूक, नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद की दी समझाइश -

सामाजिक सरोकार :  “अभिमन्यु” चलाकर किया जा रहा लोगों को जागरूक, नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद की दी समझाइश

महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पुरुषों को किया जा रहा जागरूक

⚫ 8 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

हरमुद्दा
रतलाम, 13 जून। विकसित एवं सुरक्षित समाज का निर्माण महिलाओं एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। इस अवधारणा को लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 8 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषो को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान ’अभिमन्यु’ संचालित किया जाना है।

चार्ट के माध्यम से समझाते हुए

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा सुनील गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” शुरू किया गया।

सकारात्मक व्यवहार के लिए कर रहे हैं प्रेरित

महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समाज में लडको एवं पुरुषो को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रहमुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष कर लड़कों एवं पुरुषों को जागरूक किया जा रहा है।

विभिन्न मुद्दों पर किया जागरूक

विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करती हुई मधु राठौर

जागरूकता अभियान अभिमन्यु के अंतर्गत जिले के प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उप पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता, निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा मधु राठौर, निरीक्षक नीलम चौगड़, प्रधान आरक्षक सरफुद्दीन रिजवी व आरक्षक भगवान सिंह द्वारा महू नीमच बस स्टैंड पर यात्रियों को महिला संबधी अपराधो, नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि बिंदुओं पर यात्रियों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *