वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पुलिस कार्रवाई : 15 हजार के इनामी विनोद कंजर को आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार -

पुलिस कार्रवाई : 15 हजार के इनामी विनोद कंजर को आलोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read

लूट, हफ्ता वसूली, चोरी का है खतरनाक आरोपी

कई प्रकरण है दर्ज

हरमुद्दा
रतलाम, 26 सितंबर। आलोट क्षेत्र मे चोरी, लूट रहवासियों को डरा धमका कर हफ्ता वसुली जैसी घटना करने वाले आदतन अपराधी विनोद कंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विनोद कंजर पर पुलिस ने 15000 का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी पर पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

थाना प्रभारी आलोट दिनेश कुमार भोजक ने हरमुद्दा को बताया कि कंजर गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रापुसे) के मार्गदर्शन में  एवं एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी द्वारा निर्देश दिए गए थे इस बार टीम गठित की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। थाना आलोट के अप.क्र.88/16 तथा अप.क्र.89/16 मे स्थायी वारंटी विनोद कंजर निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। वारंटी कंजर की गिरफ्तारी पर पन्द्रह हजार रुपए ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न प्रकरण दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद कंजर पर लूट, चोरी, हफ्ता वसूली, मारपीट के प्रकरण दर्ज है। जिसमे
थाना आलोट पर अप.क्र.88/16 धारा 327, 294, 506, 195-ए, 387, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 89/2016 धारा 379 भादवि, थाना बरखेडा के अपराध क्रमांक 43/22 धारा 147, 323, 327, 294 भादवि, अपराध क्रमांक 27/23 धारा 392, 341 भादवि 25 आर्म्स एक्ट है।

आरोपी को गिरफ्तार करने में इनका रहा सराहनीय योगदान

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक, उप निरीक्षक जोरावरसिंह, अजीत जाट, धीरजसिंह, शक्तिपालसिंह सिसोदिया, शोकिन सिंह चौहान, बाबूलाल मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *