सामाजिक सरोकार :  केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं संपूर्ण मानव वर्ग के देवता थे भगवान श्री परशुराम

⚫ परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित विष्णु प्रसाद राजोरिया ने कहा

⚫ सनाढ्य ब्राह्मण समाज का हुआ वार्षिक अधिवेशन और साधारण सभा

⚫  वार्षिक अधिवेशन में वरिष्ठजनों का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अप्रैल। भगवान श्री परशुराम केवल ब्राह्मण समाज के ही नहीं संपूर्ण मानव वर्ग के देवता थे, जिन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।


यह बात मुख्य अतिथि परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित विष्णु प्रसाद राजोरिया ने कही। वे राजपूत बोर्डिंग में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के वार्षिक अधिवेशन और साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता मप्र सनाढ्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा ने की।

सामाजिक कार्य में यह सामान्य बात : जारोलिया

सनाढ्य सभा इंदौर महासचिव संजय जारोलिया ने कहा कि अच्छे काम करने के लिए हमें कभी-कभी कुछ सुनना भी पड़ता है। सामाजिक कार्यों में यह सामान्य बात है। इसे किसी को अन्यथा नहीं लेना चाहिए तथा समाजसेवा के कार्य निरंतर करते रहना चाहिए।

अतिथियों का किया स्वागत अभिनंदन

सनाढ्य सभा इंदौर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष राजोरिया, परशुराम युवा मंच अध्यक्ष देवेंद्र पुरोहित विशेष अतिथि थे। प्रारंभ में भगान परशुराम की आरती की गई। श्री राधा-कृष्ण सनाढ्य ब्राह्मण ट्रस्ट संरक्षक रमेश दवे, अनोखीलाल दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष श्याम उपाध्याय, सचिव सोमेश्वर पुरोहित, कोषाध्यक्ष दिलीप कानूनगो, गोपाल दुबे आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। महिला मंडल द्वारा मंदिर के लिए माइक सिस्टम भेंट किया गया। संचालन आशुतोष वशिष्ठ ने किया। आभार ओमप्रकाश त्रिवेदी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed