वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उपलब्धि सरोकार : मध्य प्रदेश लेखक संघ का देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा लेखिका श्वेता नागर को -

उपलब्धि सरोकार : मध्य प्रदेश लेखक संघ का देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेगा लेखिका श्वेता नागर को

मध्य प्रदेश लेखक संघ के पुरस्कारों और सम्मान की हुई घोषणा

पुरस्कार के लिए सुश्री नागर की”रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद” (जीवन और दर्शन) का चयन

यह पुस्तक मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी म. प्र. शासन की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत हुई थी चयनित

हरमुद्दा
रतलाम, 20 जुलाई। मध्यप्रदेश लेखक संघ के पुरस्कारों और सम्मान की घोषणा की गई। शहर के लिए गौरव की बात है कि मध्य प्रदेश लेखक संघ का देवकीनंदन माहेश्वरी राज्य स्तरीय पुरस्कार लेखिका श्वेता नागर को प्रदान किया जाएगा। सुश्री नागर सीएम राइज शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में व्याख्याता है।

यह पुरस्कार उन महिला लेखिकाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
लेखिका श्वेता नागर की पुस्तक “रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद” (जीवन और दर्शन) का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया।

यह पुस्तक मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी म. प्र. शासन की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत हुई थी चयनित

इसके साथ ही महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पुस्तक मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी म. प्र. शासन की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत चयनित हुई थी। इसका प्रकाशन 2021 में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद , भोपाल के सहयोग से हुआ है। प्रकाशक संदर्भ प्रकाशन, भोपाल है। अपनी इस उपलब्धि पर लेखिका श्वेता नागर ने अपने गुरु प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अजहर हाशमी, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे और मध्य प्रदेश लेखक संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *