वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सामाजिक सरोकार : नकली गुरुओं से बचने के लिए आवश्यक है आध्यात्मिक साक्षरता -

सामाजिक सरोकार : नकली गुरुओं से बचने के लिए आवश्यक है आध्यात्मिक साक्षरता

शिक्षक दीपक शर्मा ने कहा

शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया में साक्षात् गुरुओं का हुआ सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 21 जुलाई। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रामपुरिया में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया। आयोजन में शिक्षकों का सम्मान किया गया।

विद्वान दीपक शर्मा वर्तमान दौर में नकली गुरुओं से अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए आध्यात्मिक साक्षरता बहुत जरूरी है अर्थात अध्यात्म का इतना प्रारंभिक ज्ञान होना आवश्यक है कि हम महापुरुषों के चमत्कार सिद्धियों, जादू टोना हिप्नोटिज्म आदि के प्रभाव से बच सके। इस प्रकार की समझ को विकसित करने के लिए हमें क्या करना चाहिए और आत्मज्ञानी पुरुषों की क्या पहचान है, इस संबंध में संस्था प्रधान शर्मा द्वारा बच्चों को विस्तृत समझाया गया।

हुई निबंध प्रतियोगिता

प्राचीन गुरुकुल परंपरा को समझाते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गुरुकुल परम्परा की प्रासंगिकता को समझाते हुए इस विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विषय के साक्षात् गुरुओं का सम्मान संस्था प्रधान दीपक शर्मा द्वारा किया गया और उन्हें शाल श्रीफल भेंट की गई । विद्यालय के साक्षात गुरुओं के गुणों का किस प्रकार से बच्चों में संप्रेषण हो रहा है इसका महत्व बच्चों को समझाया गया।
बच्चों ने भी अपने गुरुओं का श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक सम्मान किया।

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया नृत्य

विद्यार्थी राशि कौशल, आरती कटारा, पपीता, विष्णु आदि बालिकाओं द्वारा गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर खंडवा से आई इंजीनियर कु नीलम मईड़ा द्वारा बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण सुनाते हुए कैरियर गाइडेंस दिया गया। हेमराज मुनिया ने गुरु के महत्व एवं उसके अर्थ को समझाया गया। संचालन श्रीमती श्वेता सक्सेना ने किया। आभार भास्कर बाथम ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *