दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर कार टकराई डिवाइडर से, तीन की मौत एक गंभीर घायल

⚫ मां की बरसी में गए थे डॉक्टर दंपति

⚫ बीएसएनएल की एसडीओ जोशी दंपति की मौत

⚫ डॉक्टर की पत्नी की भी मौत

⚫  आयुष विभाग के रिटायर्ड डॉक्टर गंभीर घायल

हरमुद्दा
शाजापुर 10 अगस्त। जिले के मक्सी में फोरलेन पर सिरोलिया ब्रिज के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक डॉक्टर गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मक्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को इलाज के लिए इंदौर पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए देवास भेजे गए हैं। 

मक्सी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को थाना मक्सी क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड सिरोलिया ब्रिज के पास आई-10 कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें आयुष विभाग से रिटायर्ड देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन, बीएसएनएल के एसडीओ दोस्त राजेंद्र जोशी और पत्नी ऊषा जोशी सवार थे।  देवास निवासी यह लोग अशोक नगर के चंदेरी गए थे। वहां पर डॉक्टर जैन की माता जी की बरसी के कार्यक्रम था। वहां से देवास लौटते समय हादसा हो गया।

डॉक्टर को रेफर किया इंदौर

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को देवास के संस्कार अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, जांच के बाद डॉ प्रमोद जैन उम्र (65) निवासी तारानी कॉलोनी देवास की हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर कर दिया गया। वहीं, कार सवार अन्य तीन लोगों आशा जैन पति डॉ. प्रमोद जैन (60), राजेंद्र जोशी (65) और ऊषा जोशी पति राजेंद्र जोशी (62) निवासी त्रिलोक नगर देवास को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा कैसे हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed