सामाजिक सरोकार : राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाट्य प्रस्तुति रतलाम में आज शाम को

संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
देश में 101 स्थानों पर नाट्य मंचन
मध्य प्रदेश में 14 स्थान पर नाट्य प्रस्तुति
हरमुद्दा
रतलाम, 29 जनवरी। संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में पुण्य श्लोका अहिल्यादेवी होलकर के जन्म त्रिशताब्दी के अवसर पर रतलाम में 29 जनवरी को शाम 5:30 बजे श्री कालिका माता मंदिर गरबा ग्राउंड में राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाट्य मंचन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जन्म वर्ष के उपलक्ष में राज्य शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। रतलाम में दी जाने वाली नाट्य प्रस्तुति के निर्देशक जाने-माने डायरेक्टर सुबोध सुरेजकर हैं। लेखिका विश्व मांगल्य सभा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृषाली जोशी है। पूरे देश में 101 स्थानो पर नाट्य मंचन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 14 स्थानों पर नाट्य प्रस्तुतियां दी जा रही है, इनमें रतलाम शामिल है।
यह रहेंगे विशेष रूप से मौजूद
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, बगलामुखी पीठ खाचरोद के श्री कृष्णानंदजी महाराज, विश्व मांगलय सभा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष सूरज गुमान सिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विश्व मांगलय सभा की क्षेत्र संगठन मंत्री पूजा पाठक उपस्थित रहेंगे।