सामाजिक सरोकार : मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के रतलाम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश जैन को, दिनेश दवे को बनाया पुनः महासचिव, अन्य पदाधिकारी सहित कार्यकारिणी घोषित

⚫ छह सदस्यों को बनाया उपाध्यक्ष

⚫ आठ सदस्यों को दायित्व सौपा सचिव का

⚫ छह सदस्यों को सौंपी संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

⚫ कार्यकारिणी में 16 सदस्य

हरमुद्दा
रतलाम, 29 जनवरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं संगठन के पूर्व मुख्य वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी की सहमति से प्रदेश के कार्यकारी महासचिव सत्यनारायण वैष्णव ने रतलाम जिले की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। रतलाम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दैनिक हैलो हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ राजेश जैन को सौंपी गई है, वहीं दैनिक स्टेट एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ दिनेश दवे को पुनः महासचिव  मनोनीत किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है।

संघ के जिला महासचिव दिनेश दवे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संघ के अन्य पदाधिकारी में आरिफ कुरैशी, विजय मीणा, पारस छाजेड, मनोज भंडारी, सुनील जोशी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर किशोर जोशी को मनोनीत किया है।

आठ सदस्यों को दायित्व सौपा सचिव का

संघ के ललित कोठारी, हेमंत भट्ट, नीलेश बाफना, अजयकांत शुक्ल,  जितेंद्र बाबेल,  कैलाश टांक, संजय शर्मा, जितेंद्र व्यास को सचिव का दायित्व सौपा गया है।

छह सदस्यों को सौंपी संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी

संघ के प्रियेश कोठारी, मुबारक शेरानी, श्रीनाथ योगी, बद्रीलाल चौहान, तपन व्यास, अक्षय मेहता संयुक्त सचिव का प्रभार दिया गया है।

इन्हें लिया है कार्यकारिणी में

कार्यकारिणी में अरुण त्रिपाठी, गोविंद उपाध्याय, अमित निगम, राकेश पोरवाल, चन्द्रशेखर सोलंकी, यश शर्मा, उत्तम शर्मा, गोवर्धन चौहान, दीपक चौरड़िया, दिलजीत सिंह मान, यशवंत राठौर, करणधीर बड़गोत्या, दीपेन्द्रसिंह राठौड़, राकेश मालवीय, दिनेश त्रिवेदी एवं वीरेंद्र जैन को लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *