वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की हुई कार्रवाई -

नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की हुई कार्रवाई

हरमुद्दा
रतलाम, 23 जनवरी। नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020 के लिए जिले के चार नगरीय निकायों के वार्डों की आरक्षण कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस दौरान नगर पालिका जावरा के अलावा नगर परिषद ताल, बडावदा तथा नामली के वार्डो के आरक्षण कार्रवाई हुई।

IMG_20200123_190905

कलेक्टर रुचिका चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार फुलपगारे, प्रभारी अधिकारी डूडा एवं संयुक्त कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, आलोट एसडीएम चंद्रसिंह सोलंकी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा नागरिकगण उपस्थित थे।

नगर पालिका जावरा

नगरीय निकाय के वार्डवार आरक्षण के तहत नगर पालिका जावरा का वार्ड क्रमांक 1 महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 4 महिला, वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 6 में आरक्षित, वार्ड क्रमांक 7 महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 9 महिला, वार्ड क्रमांक 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 13 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 17 महिला, वार्ड क्रमांक 18 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 19 आरक्षित, वार्ड क्रमांक 20 महिला, वार्ड क्रमांक 21 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 22 महिला, वार्ड क्रमांक 23 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 24 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 25 महिला, वार्ड क्रमांक 26 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 27 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 28 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 29 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 30 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर परिषद नामली

इसी प्रकार नगर परिषद नामली के वार्ड आरक्षण के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 महिला, वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 4 महिला, वार्ड क्रमांक 5 तथा 6 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 7 महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 10 महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 13 महिला, वार्ड क्रमांक 14 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित रखा गया है।

नगर परिषद ताल

नगर परिषद ताल के वार्ड आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 1 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 2 महिला, वार्ड क्रमांक 3 तथा 4 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 7 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 10, 11 तथा 12, 13 महिला वार्ड, क्रमांक 14 अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 15 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर परिषद बड़ावदा

नगर परिषद बड़ावदा के वार्ड आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 1 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 3 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 4 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 7 व 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 10 तथा 11 महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 14 तथा 15 महिला के लिए आरक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *