वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे नमस्ते ओरछा महोत्सव : पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय खान-पान, लोक कलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन -

नमस्ते ओरछा महोत्सव : पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय खान-पान, लोक कलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

1 min read

🔲 नमस्ते ओरछा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

🔲 तीन दिनी महोत्सव 6 मार्च से

🔲 स्थानीय खानपान और लोक कलाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

🔲 प्रमुख सचिव पर्यटन ने की महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

हरमुद्दा
भोपाल, 21 फरवरी। सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थली ओरछा (जिला निवाड़ी) में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव का शुभारंभ  मुख्यमंत्री कमल नाथ 6 मार्च को करेंगे। 3 दिवसीय महोत्सव में ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय खान-पान और लोक कलाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

IMG_20200218_085908

प्रमुख सचिव पर्यटन फैज अहमद किदवई ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। श्री किदवई ने बताया कि ओरछा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर को राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश और देश के मशहूर व्यंजन बनाने वाले शेफ होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि महोत्सव में फूड एण्ड क्राफ्ट बाजार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश और देश के मशहूर व्यंजन बनाने वाले शेफ भाग लेंगे। श्री किदवई ने महोत्सव के दौरान सभी गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि महोत्सव के लिए ओरछा में 2 हैलिपेड़ बनाए गए हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए समस्त जानकारियों को समावेशित कर पंपलेट तैयार कर ओरछा नगर के सभी हॉटेल्स में रखवाए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए महोत्सव के दौरान ओरछा में ई-रिक्शा चलाये जाएंगे। जानकारी दी गई कि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को गाईड करने के लिए पर्यटन विभाग के गाइड्स के साथ-साथ नेशनल केडिट कोर (NCC) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। बताया गया कि ओरछा में टूरिज्म पुलिस चौकी बनाई जा रही है और दिल्ली से झांसी तक चलने वाली गतिमान ट्रेन में ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव की ब्रांडिग की जा रही है।

कंचना घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

IMG_20200221_080902

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बेतवा नदी के कंचना घाट के तट पर महा-आरती होगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नृत्य-नाटिका और संगीत के अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

ओरछा में 7 मार्च को बिजनेस मीट

प्रमुख सचिव श्री किदवई ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल नाथ 7 मार्च को ओरछा में बिजनेस मीट को संबोधित करेंगे। प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्योगपति और बुंदेलखण्ड के ट्रेवल्स-टूर ऑपरेटर्स बिजनेस मीट में शामिल होंगे। इस मौके पर बुंदेलखंड में निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के बारे में विचार विमर्श होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed