वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दीनदयाल रसाेई में काम करने वाले कर्मचारी समेत 27 मिले नए पॉजीटिव राजधानी में -

दीनदयाल रसाेई में काम करने वाले कर्मचारी समेत 27 मिले नए पॉजीटिव राजधानी में

1 min read

🔲 इसमें 9 दिन की बच्ची और 11 साल का लड़का भी

हरमुद्दा
भोपाल, 19 अप्रैल। राजधानी में रविवार को 27 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें दीनदयाल रसोई में काम करने वाले नगर निगम कर्मचारी सुभाष जोशी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। दीनदयाल रसोई में ड्यूटी के दौरान रैनबसेरे में खाना बांटा था। सुभाष जोशी शनिवार तक ड्यूटी पर जा रहे थे, इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आया। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद क्वारेंटाइन किया गया है। नए मामलों में 9 दिन की बच्ची और एक 11 साल का लड़का भी शामिल है।

शनिवार को 8 नए केस आए थे। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को विशेष विमान से करीब 3 हजार सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। उनमें से शुक्रवार को भेजे गए सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आज मिलने की संभावना है। इससे आंकड़े बढ़ सकते हैं। राजधानी में राहत पहुंचाने वाली खबर शनिवार को आई, जिसमें 102 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पायी गई। इसके बाद शाम को 30 मरीज इस बीमारी से स्वस्थ होकर घर चले गए और 193 सेंपल निगेटिव आए हैं। हालांकि संक्रमण के 8 नए मामले भी रात तक आ गए थे।

40 क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य जारी

40 क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य जारी है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की करीब 40 टीमें रोजाना सैंपलिंग कर रही हैं। पूरे इलाके की बेरिकेडिंग की जा चुकी है।

एंट्री एग्जिट चेक करेंगे सुबह शाम

कंटेनमेंट एरिया में अत्यावश्यक सेवा वालों को भी गेट पर रखे रजिस्टर में अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। अब इलाके के थाना प्रभारी को गेट पर रखे रजिस्टर की एंट्री-एग्जिट रोजाना शाम पांच बजे तक चैक करनी है। ऐसा न करने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं घनी आबादी वाले क्षेत्र

चर्च रोड, अहिरपुरा, बैंक कॉलोनी, करोंद, शबरी नगर, छोला, सिकंदरिया सराय, बजरिया, बाग उमराव दूल्हा, बाग फरहत अफ्जा, हाउसिंग बोर्ड, बड़वाली मस्जिद, मोमिनपुरा, शबरी नगर, नया बसेरा, सर्वधर्म ए‑सेक्टर, बैरागढ़ चीचली, प्रियंका नगर , टीटी नगर आवासीय परिसर, ऋषि नगर, इस्लामी गेट, आहाता रुस्तम खान, सरदार पटेल नगर, जुमेराती, इस्लामपुरा… ये वे इलाके हैं जहां या तो घनी बस्ती है या फिर कोरोना पॉजीटिव मरीज ज्यादा मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *