वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे वाह रे प्रशासन : कोरोना से बचाने बिना साधनों के मैदानी कार्य करने के बाद भी अधिकारी दे रहे हैं चेतावनी -

वाह रे प्रशासन : कोरोना से बचाने बिना साधनों के मैदानी कार्य करने के बाद भी अधिकारी दे रहे हैं चेतावनी

1 min read

🔲 कर्मचारी संघ में आक्रोश

🔲 23 कर्मचारियों को थमाया चेतावनी का नोटिस

🔲 बिना बजट के आयुष विभाग दौड़ा रहा है कर्मचारियों को

हरमुद्दा
रतलाम, 15 मई। कोरोना जैसी महामारी के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर बिना मास्क, ग्लोब्स और सेनेटाइजर के गांव में घर-घर जाकर आयुष औषधी संश्मनीवटी एवं त्रिकटु चूर्ण का वितरण कर रहे हैं। किसका और रुमाल बांधकर गांव-गांव घूम रहे हैं। इस कार्य में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं। बावजूद इसके जिला अधिकारी है कि उन्हें पुरस्कार की बजाए चेतावनी दे रही हैं। इसे लेकर कर्मचारी संगठन में व्यापक आक्रोश है।


ज्ञातव्य है कि। लॉक डाउन के बाद से ही जिले में आयुष विभाग के दल द्वारा पूरे जिले में सक्रियता से कार्य किया जा रहा है इस कार्य में चिकित्सकों के अलावा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी संसाधनों के अभाव में कार्य कर रहे हैं। हर दिन की सम्बंधित व्यक्तियों के परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी रजिस्टर में नोट कर प्रतिदिन की जानकारी जिला कार्यालय को भी नियमित भेज रहे हैं।

IMG_20200514_230602

अब सार्थक एप पर मांगी जा रही है जानकारी

आयुष विभाग की जिला अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्थक ऐप डाउनलोड करने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया। पत्र के माध्यम से कर्मचारियों को फोन कर डराया धमकाया जा रहा है।

यह है वस्तुस्थिति

मुद्दे की बात तो यह है कि जिले में केवल 8 चिकित्सक हैं।जिले के लगभग सभी आयुष औषधालयों में मात्र एक-एक कर्मचारी ही पदस्थ हैं। जो कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। तृतीय श्रेणी के कंपाउंडर हैं और चतुर्थ श्रेणी के दवासाज कार्यरत हैं। ऐसे में वस्तुस्थिति यह है कि कई कर्मचारियों को मोबाइल चलाना एवं उसमे जानकारी अपलोड कर देना नहीं आता है। इस कारण में कार्य करने के बावजूद मानसिक रूप से परेशान हो रहे है। ऐसे 23 लोगों को चेतावनी जिला आयुष अधिकारी द्वारा दी गई है।

IMG_20200514_212446

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल मिला जिला आयुष अधिकारी से

IMG_20200514_212322

जिलाधिकारी द्वारा दबाव बनाकर जिस तरह कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके मद्देनजर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल जिला अध्यक्ष प्रमोद पाठक, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंह पवार, जिला सचिव सुरेश जोशी, जिला आयुष प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों का पत्र जिला अधिकारी को भेंटकर निराकरण के लिए चर्चा की गई।

🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲🔲

जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान से सीधी बात हरमुद्दा की

🔲 हरमुद्दा : आपके द्वारा फील्ड में काम करने वालों को परेशान किया जा रहा है।

🔲 डॉ. चौहान : जी, ऐसी कोई बात नहीं है। शासन के आदेश हैं, उसके तहत उन से जानकारी मांगी जा रही है।

🔲 हरमुद्दा : आयुष औषधालय को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संभाल रहे हैं। वे फील्ड में भी कार्यरत हैं, उन्हें मोबाइल चलाना नहीं आता है। एप से जानकारी नहीं भेज सकते हैं।

🔲 डॉ. चौहान : उन्हें हम प्रशिक्षित करेंगे ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना आए। हम उन्हें बस स्मरण करा रहे हैं कि मोबाइल से जानकारी दीजिए। हमने प्रताड़ित नहीं किया है। वरिष्ठ अधिकारी के आदेश से अवगत करा रहे हैं।

🔲 हरमुद्दा : कर्मचारी बिना संसाधन के फील्ड में कार्य कर रहे हैं।

🔲 डॉ. चौहान : हमने अपने स्तर से उनको सेनीटाइजर उपलब्ध करवाया है। बार-बार नहीं करवा सकते हैं।

🔲 हरमुद्दा : क्या बजट की कमी के कारण संसाधन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं।

🔲 डॉ. चौहान : जी हां, बजट की तो समस्या है ही। इसके लिए डिमांड भेजी गई है। जैसे ही राशि आती है, हम संसाधन उपलब्ध करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *