वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे सूरज का पारा रविवार को भी रहा 44 के आंकड़े को छूने को बेताब -

सूरज का पारा रविवार को भी रहा 44 के आंकड़े को छूने को बेताब

🔲 रात का पारा भी 28 डिग्री सेल्सियस के पास

हरमुद्दा
रतलाम, 24 मई। रविवार को। सूरज का पारा। 44 डिग्री सेल्सियस को छूने को बेताब रहा लेकिन 0.2 डिग्री सेल्सियस पीछे रह गया। शनिवार की रात भी परेशान करने वाली नजर आई।
सोमवार से रोहित शुरू हो जाएगी। रोहिणी के पहले से ही पारा 43 के ऊपर ही चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गुरुवार को जहां न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जो कि इस सीजन में अब तक का सर्वाधिक तापमान था।

बाजार में नजर नहीं आए ईद के लिए खरीदार

तापमान अधिक होने के कारण रविवार को बाजार में वैसे भी खरीदारों की भीड़ नहीं रही। हालांकि बाजार में दुकानें खुली हुई थी, लेकिन ग्राहकी का अभाव देखा गया। सोमवार को होने वाली ईद की ग्राहकी का भी वह प्रभाव देखने को नहीं मिला जो कि होता है। महीने के आखिरी दिन चलने के साथ ही पिछले 3 महीने से कामकाज नहीं चलने के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति काफी डगमगा गई है। साथ ही लॉक डाउन के नियमों का पालन करने के कारण लोगों ने मीठी ईद की खरीदारी बहुत ही सीमित की है। यही कारण है कि बाजार में खरीदारों की कमी ईद के 1 दिन पहले तक देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *