वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गौरवमयी विकास यात्रा में श्री उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान को किया याद -

गौरवमयी विकास यात्रा में श्री उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान को किया याद

🔲 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती

हरमुद्दा
पिपलौदा, 26 सितंबर। नगर भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला अर्पण कर जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना एवं गौरवमयी विकास यात्रा में श्री उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।

नगर भाजपाध्‍यक्ष मुकेश मोगरा ने बताया कि उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश व प्रदेश में कार्यरत भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।

लागों अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया : गौड़

पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़ ने बताया की देश की आजादी से पूर्व आईएएस परीक्षा के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले होनहार विद्यार्थी दीनदयाल उपाध्याय ने देश के करोड़ों दीन दुखियों की सेवा का प्रण लेते हुए सरकारी नौकरी को ठुकराते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े लागों अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया एवं अपना सम्पूर्ण जीवन उनकी सेवा में समर्पित कर दिया।

देश को आज भी उपाध्याय जैसे चरित्र की जरूरत : जायसवाल

पूर्व पार्षद प्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश को आज भी उपाध्याय जैसे चरित्र की आवश्यकता है। अपने संक्षिप्त जीवन काल में पंडित जी ने अपने कार्यों से जो अलख जगाई एवं देश को जो विचार दिए वह आज भी प्रासंगिक है।

यह थे मौजूद

भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल जैन, पूर्व पार्षद नरेंद्र जैन, भवर धनगर, महेश बोहरा, प्रवीण सिंह राठौर, मनमोहन सिंह राणा, अंकित जैन, भाजयुमो मण्डल मंत्री विकास धनगर, नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, सोनू व्यास, जितु धनगर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *