वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कोरोना असर : संक्रमित होने वाले 13 में से 12 की उम्र 50 से कम -

कोरोना असर : संक्रमित होने वाले 13 में से 12 की उम्र 50 से कम

हरमुद्दा

रतलाम, 9 अक्टूबर। कोरोना वायरस अपना असर लगातार दिखा रहा है। शुक्रवार को 13 महिला, पुरुष एवं बालिकाएं संक्रमित हुए। जिनमें से 12 की उम्र 50 वर्ष से कम है। वही 11 की आयु 30 से 40 वर्ष के मध्य है। संक्रमितों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि सुभाष नगर के 36 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर की 32 वर्षीय महिला, समता परिसर के 31 वर्षीय पुरुष, सैफी नगर की 32 वर्ष की महिला, जवाहर नगर के 40 वर्षीय पुरुष, पावर हाउस रोड के 44 वर्षीय पुरुष, कसारी दरवाजा सेठ जी का बाजार के 38 वर्षीय पुरुष, प्रियदर्शनी नगर की 35 वर्षीय महिला, लक्कड़पीठा की 40 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालिका, जवाहर नगर की 38 वर्षीय महिला, कसेरा बाजार के 35 वर्षीय पुरुष तथा गरबा चौक शिवगढ़ के 50 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *