वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रतलाम में हुई चार हत्या के मुख्य आरोपी देवल का एनकाउंटर -

रतलाम में हुई चार हत्या के मुख्य आरोपी देवल का एनकाउंटर

हरमुद्दा

रतलाम, 3 दिसंबर। रतलाम में तीन महिला, एक पुरुष की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी दिलीप देवल उर्फ देवला की गुरुवार रात एनकाउंटर में मौत हो गई। दिलीप देवल के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप देवल गुरुवार की रात होमगार्ड कॉलोनी के पास खाचरोद रोड पर जाने की सूचना मिली थी। उसे पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग की।

IMG-20201203-WA0214

मुठभेड़ में देवल का एनकाउंटर हो गया। उल्लेखनीय है कि देवल ने देव दीपावली की रात 25 नवंबर को राजीव नगर निवासी गोविंद सोलंकी 50 वर्ष, शारदा सोलंकी 45 वर्ष और दिव्या सोलंकी 21 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा कस्तूरबा नगर के समीप मनीष नगर में रहने वाली डॉक्टर प्रेम कुमार सिसोदिया की हत्या में भी देवल की मुख्य आरोपी था। प्रेम कुमार की हत्या 18 जून को की गई थी। दिलीप देवल के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी गौरव तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए समाचार लिखे जाने तक तमाम पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर ही मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *