कोरोना वायरस : 73 वर्षीय बुजुर्ग सहित 17 हुए संक्रमण के शिकार
![](https://harmudda.com/wp-content/uploads/2020/12/IMG_20201106_210546.jpg)
हरमुद्दा
रतलाम, 3 जनवरी। कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले की संख्या रविवार को भी बड़ी हुई नजर आई। 73 वर्षीय बुजुर्ग सहित 17 महिला पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
जनसंपर्क विभाग के पीआरओ शकील खान ने बताया कि रतलाम के इंदिरानगर के 22 वर्षीय युवक, जूनी कलाल के 73 वर्षीय पुरुष, हिम्मत विहार कॉलोनी के 34 वर्षीय, पुरुष ग्राम छायण की 25 वर्षीय, महिला रतलाम के रत्नपुरी के 40 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 65 वर्षीय पुरुष, धनजी भाई का नोहरा के 54 वर्षीय पुरुष, नजरबाग के 50 वर्षीय पुरुष, शिवगढ़ की 48 वर्षीय महिला, ग्राम मऊ बिलपांक की 47 वर्षीय महिला, सैलाना के महालक्ष्मी गली के 30 वर्षीय पुरुष, रतलाम के तिरुपति नगर की 39 वर्ष की महिला, नामली के 54 वर्षीय पुरुष, रतलाम के सनसिटी की 21 वर्षीय युवती, कस्तूरबा नगर के 44 वर्षीय पुरुष, वेद व्यास कॉलोनी की 65 वर्षीय महिला तथा ग्राम चौरासी बड़ायला के 50 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव आए हैं।