वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे धोलावाड़ महोत्सव : डैम पर चलती रहेगी रोमांचक गतिविधियां -

धोलावाड़ महोत्सव : डैम पर चलती रहेगी रोमांचक गतिविधियां

हरमुद्दा

रतलाम, 3 जनवरी। इको टूरिज्म पार्क धोलावाड़ में आगामी 5 जनवरी को धोलावाड़ पर्यटन महोत्सव का समापन होगा परंतु इसके पश्चात भी डैम पर गतिविधियां जारी रहेंगी।

परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण निशिकांत शुक्ला ने बताया कि पर्यटन महोत्सव की समाप्ति पश्चात वीआईपी टेंट कैंपिंग व्यवस्था नहीं रहेगी परंतु अन्य गतिविधियां जैसे बोटिंग, तीरंदाजी, मंकी क्रॉल आदि गतिविधियां आगे भी सतत जारी रहेगी। इसके अलावा आइलैंड पर साधारण नाइट कैंपिंग टेंट व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए शुल्क व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed