वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे उल्लास और उमंग के साथ लहराया तिरंगा, देशभक्ति के गूंजे तराने -

उल्लास और उमंग के साथ लहराया तिरंगा, देशभक्ति के गूंजे तराने

1 min read

IMG_20210126_215343

🔲 जिला मुख्यालय पर कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने किया ध्वजारोहण

🔲 परेड की सलामी ली

हरमुद्दा
रतलाम, 26 जनवरी। जिले में भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जगह जगह ध्वजारोहण किया गया। देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। मुख्य समारोह परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया।

मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर गोपालचंद्र डाड द्वारा ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर मार्च पास्ट हुआ, आकर्षक परेड आयोजित की गई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया।


यह थे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एसडीएम अभिषेक गहलोत, एम.एल. आर्य, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, सुश्री मनीषा वास्कले, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

खुली जीप में सवार होकर किया निरीक्षण

IMG_20210126_213905

इस दौरान मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री डाड द्वारा खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े भी थे। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक खिलावनसिंह कंवर ने किया। सेकंड कमांडेंट सूबेदार अनोखीलाल परमार थे।

IMG_20210126_213949

पुलिस, होमगार्ड तथा एसएएफ के दलों द्वारा आकर्षक परेड की गई। परेड में छह प्लाटून सम्मिलित हुई। 24 वीं बटालियन एसएएफ की प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक देवीसिंह भाभर कर रहे थे। जिला पुलिस प्लाटून क्रमांक 2 का नेतृत्व उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी तथा प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व उपनिरीक्षक अशोकसिंह तोमर कर रहे थे। जिला पुलिस महिला बल प्लाटून नंबर 4 का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुश्री सपना राठौर द्वारा किया गया। जिला होमगार्ड प्लाटून नंबर 5 का नेतृत्व सुश्री पूजा जाट तथा प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व श्री बद्री मंडलोई द्वारा किया गया। समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। हर्ष फायर तथा राष्ट्रगान हुआ, विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं, कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्र गान तथा मध्यप्रदेश गान हुआ।

आकर्षक झांकियों का किया प्रदर्शन

IMG_20210126_221311

IMG_20210126_221323

समारोह में शासकीय विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मान महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान की झांकी। भारत माता काकुल राजावत, सरस्वती कृति नरवारिया, लक्ष्मी अवि नरवारिया बनी। स्वास्थ्य विभाग की झांकी कोविड-19 टीकाकरण पर आधारित थी। सहकारिता विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान, उद्यानिकी विभाग द्वारा हाइड्रोपोनिक खेती, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशामुक्त भारत, नगर पालिका निगम द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के अंतर्गत यातायात सुविधा के लिए क्रेन निर्माण, शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ाई नहीं रुकेगी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मार्च 21 तक सभी आंगनवाड़ी और शालाओं में नल से स्वच्छ जल प्रदाय किए जाने, कृषि विभाग द्वारा आत्मनिर्भर भारत, जिला पंचायत द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर तथा डा. पूर्णिमा शर्मा ने किया।

पत्रकार और फोटोग्राफर का हुआ सम्मान

मुख्य समारोह में पत्रकार आरिफ कुरैशी प्रेस फोटोग्राफर, स्वदेश शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार सुधीर जैन का सम्मान किया गया।

IMG_20210126_224400

श्री कुरैशी का सम्मान करते हुए अतिथि

IMG_20210126_224350

श्री शर्मा का सम्मान करते हुए अतिथि

IMG_20210126_224340

श्री जैन का सम्मान करते हुए अतिथि

परेड का प्रथम पुरस्कार जिला होमगार्ड बल को

मुख्य समारोह में आयोजित परेड का प्रथम पुरस्कार जिला होमगार्ड प्लाटून नंबर 6 को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार 24 वीं बटालियन एसएएफ तथा तृतीय पुरस्कार जिला होमगार्ड की प्लाटून नंबर 5 को दिया गया। सभी प्लाटूंस को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

IMG_20210126_221414

महिला बाल विकास विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार

मुख्य समारोह में शासकीय विभागों द्वारा प्रदर्शित झांकियों में प्रथम पुरस्कार महिला बाल विकास विभाग की झांकी को दिया गया। विनीता लोढ़ा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार जिला पंचायत तथा तृतीय पुरस्कार सामाजिक न्याय विभाग की झांकी को दिया गया। साथ ही सभी विभागीय झांकियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान

IMG_20210126_213732

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान किया गया। कलेक्टर डाड तथा पुलिस अधीक्षक तिवारी ने रतलाम में स्वतंत्रता सेनानी राजमल चौरसिया के घर पहुंचकर उनका शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मान किया। इसी प्रकार अन्य अधिकारियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का घर पहुंचकर सम्मान किया गया।

IMG_20210126_234422

अपर कलेक्टर भिड़े व एएसपी डॉ इंद्रजीत सिंह बकरवाल ने लोकतंत्र सेनानी हिम्मत कोठारी तथा एसडीएम एम.एल. आर्य ने लोकतंत्र सेनानी बजरंग पुरोहित एवं एसडीएम अभिषेक गहलोत ने महेंद्र नाहर के घर पहुंचकर उनका शाल-श्रीफल, पुष्पहार से सम्मान किया।

जिला पंचायत पर श्री मइडा ने किया ध्वजारोहण

IMG_20210126_213839

गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत में जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा ने ध्वजारोहण किया।

IMG_20210126_213751

कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री डाड,

IMG_20210126_214103

कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री डाड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी तथा

IMG_20210126_213824

रतलाम विकास प्राधिकरण में अपर कलेक्टर श्रीमती भिडे तथा निगम कार्यालय में आयुक्त श्री झारिया ने ध्वजारोहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *