वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ महेश जोशी अच्छे मार्गदर्शक रहे, उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय खेलो में कई पदक जीते : खान -

कुशल नेतृत्व क्षमता के साथ महेश जोशी अच्छे मार्गदर्शक रहे, उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय खेलो में कई पदक जीते : खान

 रतलाम जिला एथलेटिक्स संघ एवं मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

हरमुद्दा
रतलाम, 10 अप्रैल। मध्यप्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं इंदौर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी में कुशल नेतृत्व क्षमता थी, वे अच्छे मार्गदर्शक थे। उनके  मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्षीय कार्यकाल में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय खेलो में कई पदक जीते।

यह बात मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अमानत खान ने कही।श्री जोशी के निधन पर रतलाम जिला एथलेटिक्स संघ एवं मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कुशल राजनेता के साथ खेलों के अच्छे प्रशासक

श्री जोशी सफल राजनेता के साथ साथ अच्छे खेल प्रशासक थे। मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के साथ ही वे कबड्डी एवं फुटबॉल संघ के भी अध्यक्ष थे। खेलो में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

  श्रवण यादव, कोषाध्यक्ष

खिलाड़ियों हितों के कई निर्णय लिए

श्री जोशी हमेशा खिलाड़ियों के हितों की बात करते थे। मंत्री रहते हुए खिलाड़ियों हितों के कई निर्णय लिए।

  सतीश पुरोहित, अध्यक्ष

एसोसिएशन के संयुक्त सचिव इकरार खान, उपाध्यक्ष एस एस मौर्य, हेमलता मुंद्रा, इमरान खान, यामिनी,पूरब,आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *