वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे प्रथम राज्य स्तरीय पारंपरिक लाठी खेल चैम्पियनशिप 23 अक्टूबर से -

प्रथम राज्य स्तरीय पारंपरिक लाठी खेल चैम्पियनशिप 23 अक्टूबर से

1 min read

 लाठी खेल संघ म.प्र. के बैनर तले होने वाले आयोजन में शामिल होंगे विभिन्न जिलों के खिलाड़ी

हरमुद्दा
उज्जैन, 22 अक्टूबर। लाठी खेल संघ म.प्र. द्वारा पारंपरिक लाठी प्रथम राज्य स्तरीय लाठी खेल चैम्पियनशिप का आयोजन 23 से 24 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक विद्यालय नीलगंगा में किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आज भी संपर्क कर सकते हैं

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पारंपरिक लाठी खेल संघ म.प्र. के उपाध्यक्ष अरविंद जोशी ने बताया कि भारतीय प्राचीन खेल लाठी आत्मरक्षा के लिए परंपरागत साधन है। युवा तरूणाई में जानवरों से एवं असामाजिक तत्वों से आत्मरक्षार्थ के लिए लाठी चालन को तकनीकी आधार पर खेल का स्वरूप दिया गया है।

कई जिलों के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

स्पर्धा की सह संयोजिका रजनी नरवरिया एवं सह संयोजक मंगलेश जायसवाल ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर, सीनियर आयुवर्ग में बालक-बालिका में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी निर्णायक एवं ऑफिशियल सहभागिता करेंगे।

खिलाड़ी कर सकते हैं शामिल होने के लिए संपर्क

खिलाड़ियों के आवास, भोजन, खेल मैदान की व्यवस्था प्रतियोगिता में सहयोगी संस्था लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास द्वारा की जा रही है। स्पर्धा का शुभारंभ 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अरविंद जोशी 7987870963, रजनी नरवरिया 8982136212 एवं मंगलेश जायसवाल 9827224747 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *