वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मनोबल ऊंचा रखते हुए आत्मरक्षा के सीखे गुर छात्राओं ने -

मनोबल ऊंचा रखते हुए आत्मरक्षा के सीखे गुर छात्राओं ने

 छात्राओं के लिए हुई आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला

हरमुद्दा
शाजापुर, 12 नवंबर। मनोबल को ऊंचा रखते हुए छात्राओं ने जानकारों से आत्मरक्षा के गुर सीखे, वही जानकारों ने आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी किया। आत्मरक्षा हेल्पलाइन के नंबर भी दिए। यह हुआ पं बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में

यहां पर छात्राओं के लिए आत्मरक्षा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी दीपा डोडवा, विशेष अतिथि फिजिकल ट्रेनर राजीव लोचन शर्मा एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरकेएस राठौर एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. मीनू गिडवानी द्वारा की गई।

सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यशाला का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पहार से किया गया। वही सरस्वती वंदना आशा डाबी, राधा पाटीदार, आराधना बुर्डे छात्राओं द्वारा की गई। कार्यशाला में एसडीओपी दीपा डोडवा द्वारा छात्राओं को लेकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया एवं आत्मरक्षा से संबंधित हेल्पलाईन नंबर दिए। वही विशेष अतिथि श्री लोचन द्वारा छात्राओं को लेकर फिजिकल ट्रेनर के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. राठौर द्वारा भी छात्राओं को अपना मनोबल ऊॅचा रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रो शकीला खान, डॉ. मीना वागडे, प्रो. नायमा सिद्धिकी सहित छात्राएं मौजूद थी। संचालन प्रो. सिद्धिकी ने किया। आभार डॉ. अनिता यादव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *