वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर  बोल ही दिया हमला, मिसाइलें दागी, कीव और सीमावर्ती इलाकों में चिंता का साया, पलायन -

रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर  बोल ही दिया हमला, मिसाइलें दागी, कीव और सीमावर्ती इलाकों में चिंता का साया, पलायन

1 min read

 यूक्रेन में लगा मार्शल लॉ

 लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे

 बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम

हरमुद्दा
गुरुवार, 24 फरवरी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह एक बार फिर राष्ट्र के संबोधित किया और इसी दौरान अपनी सेना को यूक्रेन की सेना पर सैन्य कार्रवाई के आदेश दिए। रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमला बोल ही दिया। मिसाइलें दागी गई है। यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया। जरूरी सामानों की बिक्री बढ़ गई है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। रूसी सैनिकों के सीमा में दाखिल होने और कीव स्थित रूसी दूतावास खाली किए जाने का असर यूक्रेन के जनमानस पर दिखाई देने लगा है।

डोनेस्क और लुहांस्क के जिन इलाकों पर यूक्रेन की सेना का कब्जा है, वहां से लोगों का पलायन शुरू हो गया है। चंद रोज पहले तक मुकाबले का जोश दिखा रहे लोग अब सुरक्षा के लिए ठिकाने तलाश रहे हैं। राजधानी कीव, अन्य प्रमुख शहरों और सीमावर्ती इलाकों में लोगों में चिंता का भाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

बड़े शहरों में मिसाइलों से हमले

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय समयानुसार गुरुवार अल-सुबह राष्ट्र को संबोधित किया और इसी दौरान अपनी सेना को ऑपरेशन शुरू करने का आदेश दिया। अभी रूसी सेना हवाई हमले कर रही है। यूक्रेन के बड़े शहरों में मिसाइलों से हमले हुए हैं। पुतिन ने कहा है कि उनका इरादा यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है और यदि किसी देश में उनके बीच टांग अड़ाई तो ऐसा जवाब दिया जाएगा, जैसे इतिहास में नहीं देखने को मिला। वहीं यूक्रेन ने अमेरिका समेत बाकी देशों से अपील की है कि वे रूस को रोके। वहीं यूक्रेन के नेता यह भी कह रहे हैं कि वे सामना करने और जवाब देने को तैयार हैं।

पूरी हवाई सीमा बंद

भारतीय छात्रों को लेने दिल्ली से कीव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट आई है। यूक्रेन ने अपनी पूरी हवाई सीमा बंद कर दी है। सभी हवाई अड्डे खाली करवाए जा रहे हैं।

यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा

यूक्रेन का कहना है कि कीव समेत उसके सभी बड़े शहरों पर रूसी बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया जा रहा है। इस बीच यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। यहां नागरिकों को सेना की मदद में लगाया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में यूक्रेन के शहरों में भारी बमबारी की जानकारी दी है।

रूस के हमले पर अमेरिका की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, मैं व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा… हम अपने नाटो सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे। रूस ने पूर्व नियोजित तरीके से युद्ध किया है। यदि मासूम नागरिकों की मौत होती है तो रूस जिम्मेदार होगा।

यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा

UNSC की बैठक में यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया है। यूक्रेन के शांतिपूर्ण शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे ऐसा करना भी चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

दूसरी तरफ मौन

रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई का ऐलान करने के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘आज, मैंने रूसी संघ के राष्ट्रपति (व्लादिमीर पुतिन) के साथ बात करने के लिए एक फोन कॉल किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरी तरफ मौन ही रहा।… यह कदम एक बड़े युद्ध की शुरुआत बन सकता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *