वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे गर्लफ्रेंड की हो गई सगाई, बॉयफ्रेंड को रास ना आई, धाएं धाएं कर गोली चलाई -

गर्लफ्रेंड की हो गई सगाई, बॉयफ्रेंड को रास ना आई, धाएं धाएं कर गोली चलाई

 आरोपी होटल में ही रहा और पुलिस के समक्ष कर दिया सरेंडर

 3 साल से थे दोनों रिलेशनशिप में

 गर्लफ्रेंड थी ब्यूटीशियन

हरमुद्दा
ग्वालियर, 27 फरवरी। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों 3 साल से रिलेशनशिप में रहते थे। इसी बीच ब्यूटीशियन गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई। यह बात बॉयफ्रेंड को रास ना आई। आवेश में आकर गर्लफ्रेंड पर गोली चलाई। घटना के बाद युवती को उपचार के लिए भेजा गया, वहीं बॉयफ्रेंड को पुलिस ने घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक अमित

लड़की डबरा की रहने वाली है और आरोपी युवक अमित सेन मेडिकल का कार्य करता है। लड़की की सगाई परिवार वालों ने जनवरी में कहीं ओर कर दी। 19 अप्रैल को विवाह करने की तारीख भी तय कर दी गई। इस बात से खफा अमित ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। शनिवार रात को दोनों बाइक से होटल गए। वहां पर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर अमित ने लड़की के सिर पर कट्टा तान कर गोली चलाने का प्रयास किया, मगर वह मिस फायर हुआ। लड़की जान बचाकर भागने लगी तो फिर फायर किया तो गोली पेट में लगी।

होटल प्रबंधन अथवा सतर्क और दी पुलिस को सूचना

होटल प्रबंधन भी तत्काल सतर्क हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के समक्ष अमित ने सरेंडर कर दिया। उसके कब्जे से कट्टा भी बरामद किया गया। लड़की को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में उपचाररत युवती

युवती का चल रहा है उपचार आरोपी को किया गिरफ्तार

एएसपी सत्येंद्र सिंह तोमर

युवती डबरा की रहने वाली है। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे युवती की सगाई होने पर युवक ने उसे मिलने बुलाया दोनों होटल में पहुंचे जहां पर झगड़ा हुआ और लड़के ने लड़की पर गोली चलाई जो कि पेट में लगी लड़की का उपचार किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सत्येंद्र सिंह तोमर, एएसपी शहर, ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *