वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पति-पत्नी और वह : प्रेमी और पत्नी नजर आए आपत्तिजनक स्थिति में, पति ने पेड़ से बांधकर कर दोनों की कर दी पिटाई -

पति-पत्नी और वह : प्रेमी और पत्नी नजर आए आपत्तिजनक स्थिति में, पति ने पेड़ से बांधकर कर दोनों की कर दी पिटाई

 पुलिस आई और दोनों को ले गई थाने

हरमुद्दा
राजगढ़, 27 फरवरी। वे दोनों खेत में मजे कर रहे थे। स्थिति सामान्य नहीं थी। इस बात से अनभिज्ञ थे कि कोई आ जाएगा, लेकिन तभी महिला का पति आ गया और प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया फिर क्या था? दोनों को पेड़ से बांध दिया और करीब 2 घंटे तक जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस मौके पर आए और दोनों को पेड़ से खोलकर थाने ले गई।

यह मामला है सुठालिया के खनोटा गांव का। महिला का प्रेमी संतोष लोधी नरी गांव का रहने वाला है। वह महिला से मिलने आया था। दोनों खेत पर थे। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद वह परिवार वालों को लाया और दोनों को पेड़ से बांध दिया। परिजनों और पति ने दोनों को खूब पीटा। इस घटना का वीडियो भी बना और वायरल हुआ। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

पेड़ से बंधे हुए पत्नी और प्रेमी

महिला के पति और परिजनों ने की मार पिटाई

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पेड़ से बंधे हुए दोनों को मुक्त करा कर थाने ले आई। थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि युवक संतोष लोधी ने मारपीट करने वाले का प्रारंभिक रूप से तो नाम नहीं बताया लेकिन बाद में उसने कहा कि महिला के पति और परिजनों ने मार पिटाई की। संतोष की शिकायत पर 2 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *