वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे दर्दनाक हादसा : बाइक सवार को बचाने में बोलेरो बन गई फुटबॉल, गोल-गोल 7 बार खाई पलटी, दो की मौत, फिर भी गंभीर घायल हो गए बाइक वाले -

दर्दनाक हादसा : बाइक सवार को बचाने में बोलेरो बन गई फुटबॉल, गोल-गोल 7 बार खाई पलटी, दो की मौत, फिर भी गंभीर घायल हो गए बाइक वाले

1 min read

 गाड़ी से उछलकर 10 फीट दूर गिरा एक युवक

 दुर्घटना में 4 लोग हुए घायल

हरमुद्दा
धार, 27 फरवरी। रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो बाइक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में फुटबॉल बनकर गोल गोल 7 बार पलटी खा गई। दर्दनाक हादसे में दो की मौत हुई और 4 घायल हुए हैं। इसके बावजूद दी बाइक सवार चपेट में आ गए और वे गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों की मदद से प्रभावितों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

रविवार सुबह बोलेरो में कुछ व्यक्ति धार के सासरी गांव से मनावर जा रहे थे, तभी अंबाला पेट्रोल पंप के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी की जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी इतनी तेज थी कि उसमें से एक युवक निकलकर 10 फीट दूर जा गिरा। बोलेरो गाड़ी गोल गोल 6-7 बार पलटी खा गई।  हादसे में बाइक सवार भी चपेट में आए और वह गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में सवार दो लोगों की दबने से मौत हुई और 4 गंभीर हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से तत्काल उन्हें उपचार के लिए कुक्षी अस्पताल भेजा गया।

इनकी हुई मौत और यह हुए घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन में सवार अंतिम (24) और प्रेम सिंह (17) की मौत हुई है, वहीं इंदर सिंह और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाइक चालक तरुण (24) और सरदार (40) घायल हुआ है। जहां से जितेंद्र को बड़वानी रेफर किया है।

हादसे के दृश्य

बोलेरो को पलटी खा कर आते देख बाइक सवार भागते हुए
जान बचाने का प्रयासरत बाइक चालक बिल्कुल पीछे आई बोलेरो
बाइक सवार को रौंदते हुए पलटी खाने के बाद रुकी हुई बोलेरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *