वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को मिले घर, प्रधानमंत्री ने गृह प्रवेश कराया, एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी होती  परास्त -

मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को मिले घर, प्रधानमंत्री ने गृह प्रवेश कराया, एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी होती  परास्त

 देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं बनाया

हरमुद्दा
भोपाल, 29 मार्च। मध्य प्रदेश के 5 लाख 21 हजार पीएम आवास योजना के हितग्राहियो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह प्रवेश कराया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में नव संवत्सर शुरू होने जा रहा है, नव वर्ष में नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।

मध्य प्रदेश में अब तक 24 लाख आवास बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

पिछली सरकार ने गरीबों के नारे लगाए पर इन्हें सशक्त नहीं बनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश के 5.21 लाख परिवारों को घर मिलने जा रहा है। कुछ ही दिन में नव संवत्सर शुरू होने जा रहा है, नव वर्ष में नए घर में प्रवेश बहुत शुभ है। मैं आपको इसकी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में कई दलों ने गरीबों को लेकर नारे बहुत लगाए लेकिन उन्हें सशक्त नहीं किया। एक इमानदार सरकार और सशक्त गरीब जब साथ मिलते हैं तो गरीबी भी परास्त होती है। केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत गरीब को सशक्त करने में जुटी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बने ये सवा पांच लाख घर सिर्फ आंकड़ा नहीं है, ये देश में सशक्त होते गरीब की पहचान बन गए है। ये भाजपा सरकार की सेवा भाव की मिसाल है। ये गांव की गरीब महिलाओं को लखपति बनाने का प्रतिबिंब है। हमारे मध्य प्रदेश के सूदूर इलाकों में बसे लोगों को ये घर दिए जा रहे हैं। पक्का घर देना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, यह गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। यह गरीबी से लड़ने की पहली सीढ़ी है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे काम में लगा पाता है।

ढाई करोड़ घर बन चुके हैं अब तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले सरकार ने केवल कुछ लाख घर बनवाए थे, हमारी सरकार ढाई करोड़ घर बनवाकर दे चुकी है। इसमें से 2 करोड़ घर गांव में बनाए गए। कोरोना में भी इस काम को धीमा नहीं पड़ने दिया गया। मध्य प्रदेश में 24 लाख आवास पूरे हो चुके हैं। इसका लाभ बैगा और सहरिया जैसे ऐसे समाज को हो रहा है जो कभी पक्के घर के बारे में सोच भी सकते हैं।

चार करोड़ फर्जी नाम से लिया जा रहा था राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय चार करोड़ फर्जी लोगों के नाम से राशन उठाया जाता था और फिर पिछले रास्ते से बाजार में बेचा जाता था। इसका सारा पैसा इनके खाते में जाता है। ये गरीबों के मुंह से निवाला छीनकर कितने करोड़ रुपये लूट रहे थे। ये जो मशीन लगाने का अभियान हमने चलाया था उसका भी मजाक उड़ाया गया। उन्हें पता था कि ऐसे में फर्जी खेल बंद हो जाएगा। भाजपा की सरकार हमेशा गरीबों के लिए काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *