वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे एमपी कांग्रेस में फेरबदल : दिल्ली से आया फरमान, मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की कमलनाथ ने छोड़ी कमान -

एमपी कांग्रेस में फेरबदल : दिल्ली से आया फरमान, मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की कमलनाथ ने छोड़ी कमान

1 min read

⚫ वरिष्ठ विधायक ने डॉक्टर गोविंद सिंह संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद

हरमुद्दा
भोपाल, 28 अप्रैल। मध्य प्रदेश से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। दिल्ली से घर बनाते हैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आखिरकार नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ दिया है। कांग्रेस आलाकमान की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। कमलनाथ की जगह अब वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे।

कुछ दिन पहले संभावना जताई जा रही थी कि वे नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ सकते हैं और आज उस पर विराम लग गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस 2023 के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है, इसलिए उनके पद छोड़ने के पीछे इन चुनावों की रणनीति को अहम कारण माना जा रहा है। डॉ. गोविंद सिंह भिंड जिले की लहार सीट से विधायक हैं और कमलनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कमलनाथ ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे एक पद छोड़ सकते हैं।

डॉक्टर गोविंद सिंह

डॉक्टर गोविंद सिंह ने मध्य प्रदेश की राज्य सरकार में मंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के रूप में कार्य किया है। सिंह ने दिसंबर 1998 में अपनी पहली ऐसी नियुक्ति के बाद से विभिन्न मंत्री पदों पर कार्य किया है। वह लहर के लिए मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। 1990 के बाद से लगातार सात बार विधानसभा में लौटे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य।

डॉ. गोविंद सिंह 2018 में मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा के लिए लगातार सातवीं बार निर्वाचित हुए और मध्य प्रदेश सरकार में सामान्य प्रशासन, संसदीय कार्य और सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

एक जानकारी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर सिंह के बारे में

जन्म 1 जुलाई 1951
ग्राम वैश्यपुरा, भिंड जिला
राजनीतिक दल
जनता दल
(1990-1993)
हाथ INC.svg कांग्रेस,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(1993-वर्तमान)
जीवनसाथी
सुमन सिंह
बच्चे
1 बेटा और 1 बेटी
अभिभावक)
ठाकुर मथुरा सिंह (पिता)
निवास
लहार , भिंड जिला
शिक्षा
बीएएमएस
मातृ संस्था
शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय जबलपुर
23 जुलाई, 2018 तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *