वेब पोर्टल हरमुद्दा डॉट कॉम में समाचार भेजने के लिए हमें harmudda@gmail.com पर ईमेल करे पुलिस कॉलोनी में चली गोलियां : तलाकशुदा पत्नी, बेटी को गोली मारने के बाद स्वयं को मारी गोली -

पुलिस कॉलोनी में चली गोलियां : तलाकशुदा पत्नी, बेटी को गोली मारने के बाद स्वयं को मारी गोली

⚫ पहली पत्नी की मौत के बाद साली से किया था विवाह

हरमुद्दा
पटना 28 अप्रैल। गुरुवार को भरी दोपहरी में पुलिस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पहले बेटी के सिर में गोली मारी। तत्पश्चात तलाकशुदा पत्नी को भी सिर में गोली मारी। इसके बाद स्वयं ने भी सिर में गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तलाकशुदा पत्नी और बेटी से बात करते हुए राजीव
पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद खुद भी गोली खाकर गिरते हुए
गोली लगने के बाद सड़क पर पड़ा राजीव

दिल दहलाने वाली इस घटना को अंजाम दिया राजीव कुमार नामक युवक ने, जो कि बेरोजगार है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने साली प्रियंका भारती से शादी कर ली। प्रियंका सचिवालय में कार्य करती है। राजीव का प्रियंका से भी तलाक हो गया है। प्रियंका अपनी मां के साथ रहती है। राजीव की बेटी संस्कृति भारती जो की पहली पत्नी की संतान है, वह मौसी प्रियंका के साथ ही रहती है। राजीव उसे अपने साथ बेगूसराय ले जाना चाह रहा था। और दोनों मान नहीं रहे थे। तभी पुलिस कॉलोनी ए ब्लॉक में आईपीएस नसीम अहमद के घर के बाहर गोली चलने की आवाज आई और गोली लगने के बाद तीनों सड़क पर पड़े हुए थे।

गोलियों की आवाज सुनकर लोग निकले बाहर

गोली चलने की आवाज के बाद लोग घरों से निकले। तो देखा कि दो महिला और एक पुरुष सड़क पर पड़े हुए हैं और खून बह रहा है। तत्काल पुलिस को खबर दी गई। पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया क्योंकि वहां पर सभी पुलिस अफसर के ही बंगले हैं। जानकारी मिली है कि राजीव लोडेड गन लेकर उन दोनों का इंतजार कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *